
Samsung ने पिछले साल अक्टूबर में अपना पहला स्मार्ट रिंग, Galaxy Ring, भारत में लॉन्च किया था। यह स्मार्ट रिंग आपकी हार्ट रेट, रेस्पिरेटरी रेट, और स्लीप पैटर्न को मॉनिटर करने के लिए डिजाइन की गई है। कंपनी पहली बार Galaxy Ring पर बड़ी छूट दे रही है। चलिए जाने कंपनी ने इस रिंग पर क्या ऑफर पेश किया है।
Samsung Galaxy Ring डिस्काउंट
- लॉन्च के समय Samsung Galaxy Ring की कीमत 38,999 रुपये थी। वर्तमान समय में इस डिवाइस पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है। यानी, अब आप इसे 28,999 रुपये में खरीदा सकते हैं।
- ग्राहकों को यह डिस्काउंट केवल Samsung Shop ऐप और वेबसाइट से खरीदने पर ही मिलेगा। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको कूपन कोड GALAXYRING का उपयोग करना होगा।
- फिलहाल, यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह छूट Amazon India, Flipkart, और अन्य रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगी या नहीं।
Samsung Galaxy Ring तीन प्रीमियम टाइटेनियम फिनिश ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड में आता है। इसके अलावा, यह 11 अलग-अलग साइज (5 से 15) में उपलब्ध है। यदि आपको सही साइज नहीं पता है, तो आप पहले फ्री साइजिंग किट ऑर्डर कर सकते हैं और बाद में सही साइज चुन सकते हैं।
Samsung Galaxy Ring के फीचर्स
- Samsung Galaxy Ring एक स्मार्ट हेल्थ और फिटनेस डिवाइस है, जो 24×7 आपकी हेल्थ का ध्यान रखता है।
यह हार्ट रेट और रेस्पिरेटरी रेट को लगातार ट्रैक करता है। - यह आपकी एनर्जी लेवल का ‘Energy Score’ दिखाता है, जिससे आपको अपनी फिटनेस का बेहतर विश्लेषण करने में मदद मिलती है।
- यह स्लीप एनालिसिस भी करता है और आपकी खर्राटों की जानकारी भी देता है।
- Galaxy Ring में Titanium Grade 5 फ्रेम दिया गया है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है।
- यह IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आती है। साथ ही ये 10ATM वॉटरप्रूफ भी है, जिससे आप इसे शावर या स्विमिंग के दौरान भी पहन सकते हैं।
- बैटरी साइज रिंग के साइज पर निर्भर करता है, यानी बड़ी साइज का रिंग, बड़ी बैटरी के साथ आता है।
- इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगातार 7 दिनों तक चल सकती है।










