Exclusive: भारत में दस्तक देगा Samsung Galaxy S10 Lite, Galaxy Note 10 Lite, Galaxy A51, दिसंबर में होंगे लॉन्च

Join Us icon

साल 2019 खत्म होने से पहले सैमसंग के पास कुछ सरप्राइज बाकि है। 91mobiles को सैमसंग इंडिया स्ट्रैटेजिक प्लान में शामिल एक सोर्स ने बताया है कि कंपनी साल के आखिरी माह दिसंबर में तीन स्मार्टफोन-Galaxy S10 Lite, Galaxy Note 10 Lite और Galaxy A51 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि Galaxy S10 Lite इंडिया में लॉन्च नहीं होगा और Galaxy A51 अगले साल लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि, साल के आखिर में फ्लैगशिप गैलेक्सी एस और गैलेक्सी नोट सीरीज को लॉन्च करने की जानकारी काफी आशर्चय वाली है। लेकिन, इस साल कंपनी ने काफी अलग लॉन्च किए हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने कंपनी अपने तीन स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा हमें यह रिपोर्ट कंपनी के ही स्ट्रैटिजक प्लान में शामिल एक व्यक्ति ने बताया है।

Samsung Galaxy S10 Lite की स्पेसिफिकेशन्स

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन में 4500एमएएच की बैटरी होगी जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा फोन एंडरॉयड के सबसे नए और एडवांस ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया था। इतना ही नहीं यह फोन 1.78गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा। वहीं इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 प्लस दिए जाने की बात भी सामने आई थी। गीकबेंच पर इस फोन को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है।

Samsung Galaxy S10 Lite की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस डिवाईस को 6.7 इच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। माना जा सकात है कि Galaxy S10 Lite में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है।

Samsung Galaxy A51

Samsung Galaxy A51 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो वनयूआई 2.0 आधारित होगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Galaxy A51 में सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Galaxy A51 के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल
का वाईड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया जा सकता है। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा। Samsung Galaxy A51 को 4,000 एमएमएच की पावरफुल बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite

Galaxy Note 10 Lite को लकेर पिछले महीने ही जानकारी सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि कंपन नए गैलेक्सी नोट सीरीज हैंडसेट को पेश करने की योजना बना रही है। वहीं, सामने आया था कि यह फोन नोट सीरीज के अंदर अफोर्डेबल कीमत में पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि फोन SM-N770F मॉडल नंबर के साथ आएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here