Samsung Galaxy S11 होगा ब्रांड का सबसे पावरफुल फोन, स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ होगा एक्सनॉस 9830 प्रोसेसर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/09/Samsung-Galaxy-Note-10-Plus-Camera.jpg

Samsung Galaxy S सीरीज़ शुरू से ही हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोंस के लिए पहचानी जाती है। इस सीरीज़ में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन फ्लैगशिप सेग्मेंट में आते हैं जो हाई बजट तो होते है ही तथा साथ ही इन्हीं स्मार्टफोंस के साथ Samsung अपनी नई तकनीक और फीचर्स को बाजार में उतारती है। इस साल भी Samsung द्वारा एस सीरीज़ में Galaxy S10 और Galaxy S10 Plus स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे, जिन्हें काफी सराहा गया। वहीं अब इस सीरीज़ के आगामी डिवाईस Galaxy S11 से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आ गई है।

Samsung Galaxy S11 को लेकर यूं तो महीने भर से लीक्स सामने आ रहे हैं जिनमें फोन के कई अहम फीचर्स और लॉन्च डेट की जानकारी भी मिली है। वहीं अब नए लीक में Galaxy S11 के प्रोसेसर और चिपसेट का खुलासा भी हो गया है। नए लीक के अनुसार Samsung Galaxy S11 कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन होगा और इस फोन के सैमसंग अपनी सबसे नए और दमदार चिपसेट का यूज करेगी। फोन के चिपसेट की जानकारी मैक्स वेनबैच ने अपने ट्वीट में दी है।

एक्सनॉस 9830 प्रोसेसर

लीक के अनुसार Samsung Galaxy S11 के सैमसंग का ही एक्सनॉस 9830 चिपसेट दिया जाएगा। आपको बता दें कि Samsung ने अभी तक इस चिपसेट को लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में हो सकता है कि Galaxy S11 मॉडल्स के साथ ही Exynos 9830 टेक बाजार में कदम रखे। गौरतलब है कि Samsung के मौजूदा सबसे पावरफुल फोन Galaxy Note 10 को एक्सनॉस 9825 चिपसेट पर लॉन्च किया गया था। यानि Samsung Galaxy S11 में दिया जाने वाला एक्सनॉस 9830 चिपसेट Galaxy Note 10 में मौजूद एक्सनॉस 9825 चिपसेट का ही अपग्रेडेड वर्ज़न होगा।

स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट

Samsung यूजर्स जानते हैं कि यह कंपनी अपने स्मार्टफोंस को विभिन्न मार्केट के अनुरूप अलग अलग प्रोसेसर से लैस कर लॉन्च करती है। Galaxy S सीरीज़ के साथ ही कुछ ऐसा ही है। सैमसंग की ओर से ब्रांड के स्मार्टफोन एक्सनॉस प्रोसेसर के साथ ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर भी लॉन्च किए जाते हैं जो अलग अलग बाजारों में लॉन्च होते हैं। इन मॉडल्स की कीमतें भी भिन्न होती है। Galaxy S11 को लेकर लीक में यही बताया गया है कि इस फोन को कंपनी क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर भी बनाएगी और ग्लोबल मार्केट के कुछ बाजारों में यह फोन स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर ही लॉन्च होगा।

पावरफुल कैमरा

Samsung Galaxy S11 से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस फोन में कंपनी सबसे अधिक पावरफुल कैमरा देगी। इस फोन को कंपनी दमदार जूम के साथ हाई रेजोल्यूशन और ज्यादा अपर्चर ऑप्शन पेश कर सकती है। चर्चा है कि Samsung Galaxy S11 में लो लाइट फोटोग्राफी के लिए ट्रेटासेल टेक्नोलॉजी के साथ नए सेंसर दिए जा सकते हैं। फोन को ट्रिपल अपर्चर लेंस के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी इसमें F1.5 और F2.4 के बीच एक नया एफ स्टॉप ऐड कर सकती है। इसके अलावा कंपनी कैमरे में नए ToF सेंसर के साथ बेहतर एचडीआर प्रोसेसिंग को जोड़ सकती है।

फरवरी में होगा लॉन्च

Samsung Galaxy S11 को लेकर लीक सामने आ रहे हैं कि यह स्मार्टफोन 18 फरवरी, 2020 को लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस तारीख को सैमसंग कंपनी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से Galaxy S11 स्मार्टफोन इसके विभिन्न मॉडल्स को टेक मंच पर पेश किया जाएगा। बहरहाल Galaxy S11 से जुड़ी सभी जानकारियों को तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक स्वयं Samsung की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती है।