
सैमसंग अपनी प्रीमियम गैलेक्सी S23 सीरीज के फैन एडिशन मॉडल Samsung Galaxy S23 FE को पेश करने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच यह मोबाइल बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इसमें फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। वहीं, इससे पहले भी स्मार्टफोन के कई लीक देखे चुके हैं। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग और स्पेक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S23 FE गीकबेंच लिस्टिंग
सैमसंग के मोबाइल को गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर SM-S711B मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
- लिस्टिंग में पता चला है कि यह डिवाइस 8GB रैम और s5e9925 नाम के मदरबोर्ड के साथ लिस्टेड है।
- बड़ी बात यह है कि जहां अटकले लगाई जा रही थी कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। यह डिवाइस Exynos 2200 चिपसेट के साथ सामने आया है।
- बता दें कि Exynos 2200 चिपसेट मौजूदा इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के मुताबिक काफी पुराना लगता है। आगे देखना होगा कि कंपनी इसके साथ डिवाइस लाती है या फिर कुछ बदलाव होते हैं।
Samsung Galaxy S23 FE के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: Samsung Galaxy S23 FE डिवाइस में 6.4-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। डिस्प्ले पर पंच-होल कटआउट डिजाइन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: जहां अब तक अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फोन Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा, गीकबेंच लिस्टिंग कुछ और ही बयां करती है। अगर लिस्टिंग के अनुसार फोन लॉन्च होता है तो इसमें Exynos 2200 चिपसेट होगा।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 8GB रैम के साथ लिस्टिंग में सामने आया है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो डिवाइस 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज में आ सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 4500mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें बैक पैनल पर 8MP का टेलीफोटो लेंस, 12MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
- ओएस: यह मोबाइल लेटेस्ट एंड्राइड 13 पर रन करने वाला हो सकता है।









