Samsung Galaxy S25 Edge की क्या हो सकती है यूरोप में कीमत, लीक हुई डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत Galaxy S25+ से ज्यादा हो सकती है।
  • भारत में Galaxy S25+ की शुरुआती कीमत ₹99,999 है।
  • Galaxy S25 Edge को 256GB और 512GB वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge का लॉन्च 13 मई को हो सकता है। इस स्लिम Samsung फोन के बारे में पहले अफवाह थी कि इसे इसी महीने लॉन्च किया जाएगा लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया है। हालांकि ब्रांड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है,लेकिन Galaxy S25 Edge की संभावित यूरोपीय कीमत दो रिटेलर वेबसाइट्स पर लिस्ट की गई हैं। आइए, जानते हैं कि ये कितने में आ सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge यूरोपीय कीमत (लीक)

  • 91मोबाइल्स ने गैलेक्सी एस25 एज को दो रिटेलर वेबसाइट्स: ज़ानेटी शॉप और इप्टो पर लिस्ट किया है।
  • जानेटी लिस्टिंग के अनुसार, गैलेक्सी एस25 एज के 256 जीबी वैरियंट की कीमत 1361.41 यूरो (लगभग 1,28,223 रुपये) होगी।
  • गैलेक्सी एस25 एज के 512 जीबी वैरियंट की कीमत 1487.99 यूरो (लगभग 1,40,094 रुपये) होगी।
  • यह स्मार्टफोन टाइटेनियम आइसीब्लू, टाइटेनियम जेटब्लैक और टाइटेनियम सिल्वर कलर में आएगा।
  • इप्टो रिटेलर ने गैलेक्सी एस25 एज के 256 जीबी वैरियंट को 1,363.90 यूरो (लगभग 1,28,412 रुपये) और 512 जीबी वैरियंट को 1,490.90 यूरो (लगभग 1,40,377 रुपये) में लिस्ट किया है।
  • यह कीमत हाल ही में लीक में बताई गई कीमत से थोड़ी ज्यादा है। जिससे पूर्व रिपोर्ट में सामने आई जानकारी सही साबित होती है जिसमे बताया गया था कि गैलेक्सी S25 एज की कीमत गैलेक्सी S25+ से ज्यादा हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Edge के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:

  • Samsung Galaxy S25 Edge ने MWC 2025 में पहली बार सामने आया था। जहां सैमसंग ने फोन के स्लिम डिजाइन को दिखाया था।
  • यह कथित तौर पर यह 5.82 मिमी पतला है और इसका वजन 162 ग्राम है।
  • गैलेक्सी S25 एज में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
  • इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,900mAh की बैटरी हो सकती है। अगर यह सच है, तो यह वेनिला गैलेक्सी S25 की 4,000mAh की बैटरी से भी छोटी होगी।
  • गैलेक्सी S25 एज में 6.55-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 200MP का प्राइमरी कैमरा होने की भी उम्मीद है।

नई लीक कीमत के अनुसार हम मान सकते हैं कि गैलेक्सी एस25 एज एक महंगा फोन होगा और भारत में इसकी कीमत एक लाख से अधिक हो सकती है। इसके मोबाइल को ग्लोबल सहित भारत में एक साथ लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here