
Samsung Galaxy S25 Edge ने पिछले महीने हुए ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट में संक्षिप्त रूप से उपस्थिति दर्ज कराई है। जहां Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया गया था। यह नया Edge फोन अब तक का सबसे स्लिम डिवाइस बताया जा रहा है और अफवाहों के अनुसार इसकी मोटाई लगभग 6mm हो सकती है। ताजा अपडेट में Galaxy S25 Edge गीकबेंच प्लेटफार्म पर देखा गया है। इसके अलावा, वजन और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी जानकारियां भी ऑनलाइन सामने आई हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज गीकबेंच लिस्टिंग
- माय स्मार्ट प्राइस ने गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-S937B के साथ एक नया सैमसंग फोन देखा है।
- हालांकि मार्केटिंग नेम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसी तरह के मॉडल नंबर SM-S937U वाले फोन को पहले गीकबेंच और GSMA डेटाबेस पर देखा गया था और माना जा रहा है कि यह गैलेक्सी एस25 एज है।

- लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन ने सिंगल-कोर राउंड में 2,806 और मल्टी-कोर सेगमेंट में 8,416 स्कोर हासिल किया है।
- इसकी तुलना में बेंचमार्क पर पिछली लिस्टिंग के दौरान गैलेक्सी एस25 एज (SM-S937U) ने सिंगल और मल्टी-कोर राउंड में 3,005 और 6,945 स्कोर किया था।
- नई गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन संभवतः वन यूआई 7 के साथ एंड्रॉइड 15 ओएस पर चलेगा।
- गीकबेंच पर दिखाई देने वाले वैरियंट में 10.69GB (12GB) रैम है।
- गीकबेंच पर दिखाई देने वाले वैरियंट में 10.69GB यानी करीब (12GB) रैम है।
मदरबोर्ड सेक्शन में ‘सन’ का जिक्र है और इसमें 3.53GHz पर क्लॉक किए गए छह कोर और 4.47GHz पर दो कोर हैं। यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट हो सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी S25 एज की लॉन्च टाइमलाइन और वजन (लीक)
लॉन्च टाइमलाइन
- टिपस्टर मैक्स जाम्बोर ने बताया कि गैलेक्सी एस25 एज इस साल दूसरी तिमाही में उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि इसे अप्रैल से जून के बीच खरीदा जा सकता है।
- यह नई डिटेल्स पहले के लीक के समान है, जिसमें सैमसंग के नए स्लिम फोन के लिए दूसरी तिमाही की उपलब्धता का भी जिक्र किया गया था।
- हालांकि रीजन के अनुसार डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कथित तौर पर यह शुरुआत में अमेरिका और दक्षिण कोरिया में उपलब्ध होगा। एक अन्य रिपोर्ट ने सुझाव दिया कि फोन अन्य बाजारों के अलावा भारत में भी उपलब्ध होगा।
वजन
- एक अन्य लीक में टिपस्टर आइस यूनिवर्स का कहना है कि गैलेक्सी एस25 एज का वजन गैलेक्सी एस25 से कम होगा।
- गैलेक्सी एस25 का वजन 162 ग्राम है। इसका मतलब है कि अगर लीक सच है तो नया एज मॉडल उससे हल्का होगा।
- सैमसंग गैलेक्सी एस10 को दक्षिण कोरियाई दिग्गज का आखिरी हल्का फ्लैगशिप कहा जाता है और इसका वजन सिर्फ 157 ग्राम था।
- कंपनी ने अनपैक्ड इवेंट के दौरान फोन के वजन का संकेत दिया था, जहां उसने गैलेक्सी एस25 एज को दो धातु ब्लॉकों के साथ हवा में लटकाया था।
हालिया लीक से पता चला है कि गैलेक्सी एस25 एज 200MP + 12MP डुअल कैमरा सेंसर, 1-120Hz रिफ्रेश रेट, प्रो स्केलर सपोर्ट, 1.32mm डिस्प्ले बेजल्स, वाई-फाई 7, गैलेक्सी एस25 की तुलना में पतले वेपर चैंबर, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।
गैलेक्सी एस25 एज की कीमत का खुलासा अभी तक सामने नहीं आया है। जबकि गैलेक्सी एस25 की कीमत भारत में बेस मॉडल के लिए 80,999 रुपये, गैलेक्सी एस25 प्लस के लिए 99,999 रुपये और एस25 अल्ट्रा के लिए 1,29,999 रुपये से शुरू होती है।










