
कुछ महीनों पहले टीजर जारी होने और हाल ही में इनविटेशन पोस्टर लीक होने के बाद Samsung ने अपने बहुप्रतीक्षित Galaxy स्लिम फोन, Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट तय कर दी है। “Beyond Slim” शीर्षक वाले इस लॉन्च इनविटेशन से संकेत मिलता है कि कंपनी सिर्फ इस डिवाइस के पतले डिजाइन से कहीं ज्यादा कुछ पेश करने वाली है। कंपनी पहले ही इस फोन के स्लिम डिजाइन की कई बार झलक दिखा चुकी है। आइए, आगे लॉन्च डेट और अन्य प्रमुख जानकारियां विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च डेट
- सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज भारत में 13 मई, 2025 को सुबह 5:30 बजे (आईएसटी) लॉन्च होगा।
| जगह | तारीख | लोकल समय |
| भारत | 13 मई | 5:30 AM |
| दक्षिण कोरिया | 13 मई | 9:00 AM |
| लंदन (यू.के.) | 13 मई | 1:00 AM |
| बर्लिन/पेरिस | 13 मई | 2:00 AM |
| न्यूयॉर्क (यू.एस.ए.) | 12 मई | 8:00 PM |
| कैलिफोर्निया (यू.एस.ए.) | 12 मई | 5:00 PM |
- आप इस इवेंट को सैमसंग वेबसाइट और कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
- आप इवेंट को कैलेंडर में भी जोड़ सकते हैं और सैमसंग वेबसाइट पर डिवाइस के लिए रजिस्टर भी कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Edge स्पेसिफिकेशंस और प्राइस (संभावित)
- कैमरा: फोन के रियर पैनल पर दो कैमरे दिखाई देते हैं, जो एक वर्टिकल पिल-शेप आइलैंड में लगे हुए हैं। इसका प्राइमरी कैमरा कंफर्म किया गया है जो 200MP का वाइड-एंगल लेंस है। वहीं, फ्रंट में आपको 12MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
- थिकनेस: रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की मोटाई सिर्फ 5.83mm हो सकती है। खास बात यह है कि इतनी पतली बॉडी में भी 200MP कैमरा दिया गया है।
- बिल्ड क्वालिटी: ड्यूरेबिलिटी के लिए Samsung इस डिवाइस को टाइटेनियम अलॉय फ्रेम, फ्रंट पर Gorilla Glass Ceramic 2 और बैक पर Gorilla Glass Victus 2 से लैस कर सकता है।
- कलर ऑप्शन: यह फोन Titanium Icyblue, Titanium Silver और Titanium Jetblack कलर वेरिएंट्स में आ सकता है।
- प्रोसेसर: इसमें Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जिसे एक नैरो वेपर चैंबर के साथ जोड़ा गया है। Geekbench पर इसके सिंगल-कोर टेस्ट में 2,969 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,486 अंक मिले हैं।
- मेमोरी: इसमें आपको 12GB RAM और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है।
- बैटरी: फोन में 3,900mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इतनी पतली बॉडी को देखते हुए यह बैटरी साइज उपयुक्त है।
- डिस्प्ले: फ्रंट में फोन में 6.55-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक होगी।
- कनेक्टिविटी: इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और USB-C 3.2 सपोर्ट मिल सकता है।
- कीमत: इसके 256GB वैरियंट की कीमत लगभग 1,500,000 वॉन (लगभग ₹89,200) हो सकती है, जबकि 512GB मॉडल की कीमत करीब 1,630,000 वॉन (लगभग ₹97,000) हो सकती है।












