Samsung Galaxy S25 Edge प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही हुए लीक, यहां देखें डिटेल्स

Join Us icon

Samsung अपनी प्रीमियम S25 सीरीज़ को इस साल एक नए एडिशन के साथ और भी मजबूत करने जा रहा है। Galaxy S25 और S25 Ultra के बाद अब Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर अहम जानकारियां सामने आई हैं। इस फोन को कंपनी की फ्लैगशिप लाइनअप में S25+ और S25 Ultra के बीच में पोजिशन किया जाएगा। इसके स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत से जुड़ी नई लीक ने इसकी लॉन्चिंग से पहले ही काफी उत्साह बढ़ा दिया है।

Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च डेट

सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 5जी फोन 13 मई को लॉन्च हो सकता है। यह फोन का ग्लोबल लॉन्च होगा जिसके मंच इस मोबाइल के अलग अलग बाजारों में उतारा जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इस फोन की बिक्री सबसे पहले चीन और दक्षिण कोरिया में 23 मई से शुरू होगी, जबकि इंडिया सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में इसे 30 मई से उपलब्ध कराया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge ग्लोबल प्राइस (लीक)

माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 5जी की शुरुआती कीमत यूरोप में €1,249 (लगभग ₹1,12,900) हो सकती है, जो 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए होगी। वहीं, 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत €1,369 (करीब ₹1,23,700) बताई जा रही है। यह कीमत इसे S25+ और S25 Ultra के बीच की रेंज में रखेगी। भारत समेत अन्य बाजारों की कीमतें लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S25 Edge स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 1440 x 3120 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के नीचे मिलने की संभावना है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Ceramic 2 से प्रोटेक्ट किया जा सकता है, जबकि पीछे Gorilla Glass Victus 2 होने की उम्मीद है। फोन का फ्रेम टाइटेनियम का हो सकता है।

परफॉर्मेंस

Galaxy S25 Edge में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 प्लेटफॉर्म पर आधारित Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिए जाने की संभावना है, जो Samsung के लिए कस्टमाइज़्ड वर्जन होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला Cortex-X5 Prime Core शामिल हो सकता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चल सकता है।

कैमरा

अपकमिंग गैलेक्सी एस25 ऐज 5जी फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है, जो f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स यह भी इशारा कर रही हैं कि इसमें डेडिकेटेड टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलेगा।

बैटरी

Samsung Galaxy S25 Edge में 3,900mAh की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। तुलना करें तो Galaxy S25 में 4,200mAh और Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh बैटरी मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद रहेगा।

अन्य फीचर्स

Galaxy S25 Edge में IP68 रेटिंग मिलने की संभावना है, यानी यह फोन डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद रहेगा। इस फोन की मोटाई 5.85mm और वज़न लगभग 163 ग्राम होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here