
सैमसंग जल्द ही अपने गैलेक्सी एस25 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। वैश्विक लॉन्च से पहले रिपोर्ट्स ने संकेत दिया है कि गैलेक्सी एस25 सीरीज में लॉन्च के समय नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-संचालित फीचर्स और डीप जेमिनी इंटीग्रेशन मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज में AI फीचर्स (संभावित)
पुर्तगाली साइट टेक्नोब्लॉग के अनुसार गैलेक्सी एस25 सीरीज में नए एआई-पावर्ड फीचर्स जैसे ‘नाउ ब्रीफ’ और ‘हे जेमिनी’ वेक वर्ड के लिए सपोर्ट मिलेगा। यहां जाने डिटेल्स:
- सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज में ‘नाउ ब्रीफ’ फ़ीचर मिलने की उम्मीद है, जो यूजर को दिन के समय के हिसाब से अलग-अलग जानकारी दिखाएगा।
- नाउ ब्रीफ फीचर में ‘गुड मॉर्निंग’ स्क्रीन मौसम की रिपोर्ट और डेली एनर्जी स्कोर दिखाएगी। जबकि ‘फॉर योर रूट’ स्क्रीन यूजर को मैप खोलने और संगीत चलाने के लिए प्रेरित करेगी। तीसरी ‘समरी ऑफ द नाइट’ स्क्रीन यादगार पल और शारीरिक गतिविधि के लक्ष्य दिखाएगी।
- रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज के स्मार्टफोन ‘हे जेमिनी’ वॉयस प्रॉम्प्ट का उपयोग करके Google के जेमिनी AI असिस्टेंट को लॉन्च करेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज जेमिनी के फीचर्स
एक अलग रिपोर्ट के अनुसार, जेमिनी को सैमसंग के ऐप्स में गहराई से एकीकृत किया जाएगा, जिसमें सैमसंग कैलेंडर, सैमसंग नोट्स और सैमसंग रिमाइंडर शामिल हैं। इस एकीकरण से यूजर्स अनुभव में किस तरह बदलाव आएगा।
- जेमिनी इंटीग्रेशन के साथ गैलेक्सी एस25 सीरीज स्मार्टफोन उपयोगकर्ता किसी ईवेंट को बनाने, एडिट करने या हटाने में सक्षम होंगे। वे सैमसंग कैलेंडर ऐप में ईवेंट बनाने के लिए छवियों से जानकारी कैप्चर करने में भी सक्षम होंगे।
- जेमिनी सैमसंग नोट्स ऐप में शीर्षक और विवरण के आधार पर नोट्स बनाने और सारांशित करने और नोट्स पुनर्प्राप्त करने में भी सक्षम होगा।
- सैमसंग रिमाइंडर ऐप में, जेमिनी विशिष्ट समय या तिथि के लिए रिमाइंडर बनाने, रिमाइंडर का नाम, तिथि और समय संपादित करने और नाम तिथि और समय के आधार पर रिमाइंडर खोजने में सक्षम होगा।
The pics description are pretty understandable so I just leave those here 🫡 pic.twitter.com/nlsvnkkWLC
— yawn (@chunvn8888) January 16, 2025
सैमसंग 22 जनवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट में गैलेक्सी एस25 सीरीज लॉन्च करेगा। यह इवेंट सैन जोस, कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा और इसे कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इसकी आधिकारिक साइट से सुबह 10 बजे PT या 11:30 बजे IST पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।












