40,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, Flipkart पर मिल रही तगड़ी डील

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/Samsung-Galaxy-S25-Ultra-pen-4.jpg

अगर आप Samsung का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। क्योंकि Samsung Galaxy S25 Ultra को Flipkart पर बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यह लॉन्च के समय 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आया था। जो अब 89,744 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को 40,000 रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है। इसके अलावा, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा लेने पर कीमत और भी कम पड़ेगी। आइए, आगे पूरी डील जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra डील

Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra (12GB + 256GB) की मौजूदा कीमत 89,744 रुपये है। यह फोन अपने लॉन्च प्राइस 1,29,999 रुपये की तुलना में 40,255 रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं, फ्लिपकार्ट Axis और कुछ चुनिंदा बैंक व क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं। जिससे कुल सेविंग और बढ़ सकती है। हालांकि, बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज वैल्यू और अंतिम कीमत आपके पिनकोड व उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

इस लिंक पर जाकर देखें ऑफर

Samsung Galaxy S25 Ultra स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster तकनीक के साथ आता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Armor 2 की सुरक्षा मिलती है, जिससे यह मजबूती के साथ बेहतर विजिबिलिटी भी प्रदान करता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर लगा है। जिसे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह डिवाइस One UI 8 पर आधारित Android के साथ आता है। इसमें Galaxy AI फीचर्स जैसे Writing Assist, Note Assist, Circle to Search और Live Translate का सपोर्ट है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S25 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 10MP का 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare फीचर को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, डिवाइस में इन-बिल्ट S Pen, IP68 रेटिंग, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।

यदि आपका बजट करीब 90,000 रुपये है और आप प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra की यह डील बढ़िया है। इसका शानदार डिस्प्ले, दमदार कैमरा, Galaxy AI फीचर्स, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और S Pen जैसी खूबियों इसे आज भी शानदार विकल्प बनाती है। इस स्मार्टफोन के बाद अभी लेटेस्ट में Galaxy S26 Ultra ही है यानी आप ज्यादा ओल्ड जनरेशन में नहीं रहेंगे और तगड़ा अनुभव कई सालों तक मिलता रहेगा। इसलिए आप इसे चुन सकते हैं।उम्मीद करते हैं ये डील आपके काम आएगी। ऐसी ही और डील्स और टेक से जुड़े खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।