Samsung Galaxy S26 FE का भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट

Samsung जल्द ही अपनी फैन एडिशन सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। यह आगामी स्मार्टफोन भारत के Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। जिससे लगता है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। बता दें कि पूर्व में भी फोन को लेकर जानकारियां सामने आई हैं। आइए, आगे अब तक मिली डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy S26 FE BIS लिस्टिंग
रिपोर्ट के अनुसार आगामी Samsung Galaxy S26 FE को BIS डेटाबेस पर SM-S741B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां मौजूद “DS” इस बात की ओर इशारा करता है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला डुअल-सिम वैरियंट हो सकता है। आमतौर पर किसी स्मार्टफोन का BIS सर्टिफिकेशन मिलने के बाद उसकी भारत में लॉन्चिंग जल्द हो जाती है। इसलिए माना जा रहा है कि Samsung आने वाले कुछ हफ्तों में इस फोन के बारे में ऐलान कर सकता है।
Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशंस संभावित
Samsung Galaxy S26 FE को Geekbench पर भी दो बार देखा गया था। लीक जानकारी के अनुसार इसमें कंपनी का नया Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसमें 10-कोर CPU होगा और इसकी हाई क्लॉक स्पीड 3.30GHz तक जा सकती है।
Geekbench टेस्ट में फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,255 और मल्टी-कोर टेस्ट में 7,450 अंक हासिल किए थे। लिस्टिंग के मुताबिक स्मार्टफोन Android 17 पर काम कर सकता है। इसमें 8GB तक RAM तक सामने आई थी। हालांकि लॉन्च के समय कंपनी अन्य RAM और स्टोरेज विकल्प भी पेश कर सकती है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। जो बेस मॉडल Galaxy S26 की तरह हो सकता है। हालांकि कैमरा सेंसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार फोन Qi2 सर्टिफिकेशन के साथ आ सकता है और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। रिपोर्ट में करीब 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है।
अपकमिंग Samsung Galaxy S26 FE पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy S25 FE का सक्सेसर होगा। कंपनी ने Galaxy S25 FE को सितंबर 2025 में भारत में लॉन्च किया था। जिसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये रखी गई थी। इस फोन में 6.7-इंच का Full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस और Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Galaxy S26 FE बेहतर प्रोसेसर, नए सॉफ्टवेयर और कैमरा अपग्रेड्स के साथ बाजार में आ सकता है।
अब तक सामने आए सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग से साफ है कि Samsung Galaxy S26 FE की लॉन्चिंग जल्द हो सकती है। यदि आप सैमसंग का प्रीमियम Fan Edition मोबाइल लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।