Samsung Galaxy S26 FE जल्द होगा लॉन्च, FCC पर हुआ स्पॉट, 45W चार्जिंग और Exynos 2500 से हो सकता है लैस

Join Us icon

Samsung Galaxy S26 सीरीज में जल्द ही एक और स्मार्टफोन आ सकता है। यह Fan Edition मॉडल होगा। जिसे Galaxy S26 FE नाम से जल्द लॉन्च किया जा सकता है। फोन को फिलहाल FCC सर्टिफिकेशन मिल गया है, जिससे इसके जल्द बाजार में आने की उम्मीद बढ़ गई है। आइए, आगे लिस्टिंग और अब तक आई जानकारियां विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE FCC लिस्टिंग

FCC लिस्टिंग में SM-S741U मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन स्पॉट हुआ है, जिसे पूर्व में आई जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE माना जा रहा है। सर्टिफिकेशन में फोन में 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है। इससे लगता है कि Samsung इस मामले में पिछले FE मॉडल की तुलना में कोई अपग्रेड नहीं करने वाला है।

Samsung Galaxy S26 FE फोन पहले UL Demko सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था, जहां 45W चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब FCC लिस्टिंग में भी यही डिटेल्स मिली है। यानी डिवाइस इसी चार्जिंग स्पीड के साथ आ सकता है।

CNET की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung ने पुष्टि की है कि कंपनी Galaxy S26 FE और Galaxy Tab S12 को इस साल लॉन्च करेगी। बता दें कि Samsung Galaxy S26 FE को Galaxy S26 सीरीज के आखिरी मॉडल के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है।

Galaxy S26 FE के संभावित स्पेसिफिकेशंस

लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 FE में 6.7-इंच डिस्प्ले मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Exynos 2500 चिपसेट और 8GB RAM दिए जाने की उम्मीद है। Samsung Galaxy S26 FE फोन में 4,900mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy S26 FE के Android 17 आधारित One UI 9 के साथ लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि, Samsung ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

पिछले साल Galaxy S25 FE को भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, बढ़ती मेमोरी और कंपोनेंट लागत के साथ इस साल कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में Galaxy S26 FE की कीमत 75,000 से 80,000 रुपये के बीच रहने का अनुमान है।

इस संभावित कीमत के साथ Galaxy S26 FE फोन को Galaxy S26 के नीचे रखा जा सकता है। जिसकी मौजूदा शुरुआती कीमत करीब 87,999 रुपये है। हालांकि, अगर S26 FE की कीमत 80,000 रुपये के करीब रहती है, तो देखना होगा कि ग्राहक इसे कैसा रिस्पांस देते हैं। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे भी आपको 91मोबाइल्स पर अपडेट मिलेंगे। हर टेक से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here