Samsung Galaxy S26 FE का बड़ा लीक, 4,900mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Exynos 2500 के साथ हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/Samsung-Galaxy-S25-FE-Back.jpg

Samsung अपनी Fan Edition सीरीज के अगले स्मार्टफोन Galaxy S26 FE को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन को लेकर नया लीक सामने आया है। जिसमें लॉन्च टाइमलाइन, डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और कीमत से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार Galaxy S26 FE को सितंबर की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। फोन का डिजाइन Samsung Galaxy S26 सीरीज से मिलता-जुलता रह सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE का डिजाइन और डिस्प्ले

लीक हुई तस्वीर और डेटा शीट के अनुसार, Galaxy S26 FE को तीन कलर ऑप्शन Graphite, Pistachio और Blueberry में पेश किया जा सकता है। Graphite वैरियंट डार्क ग्रे, Pistachio लाइट ग्रीन और Blueberry लाइट ब्लू रंग में आ सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। यह स्क्रीन 2340 × 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसकी सामान्य ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक बताई गई है। जबकि High Brightness Mode में यह 1,900 निट्स तक हो सकती है।

Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशंस

परफॉरमेंस के लिए आगामी Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। यह वही 10-कोर प्रोसेसर है। फोन में 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy S26 FE को Android 17 और Samsung One UI के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, One UI का सटीक वर्जन अभी सामने नहीं आया है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर और 8MP का टेलीफोटो कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ मिल सकता है। फोन का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है। फोन के मेन कैमरे से 8K 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। जबकि कैमरा सिस्टम 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की silicon-carbon बैटरी दी जा सकती है। यह बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। लीक में दावा किया गया है कि फोन सामान्य इस्तेमाल में 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसके अलावा फोन की मोटाई सिर्फ 7.4mm और वजन करीब 193 ग्राम बताया गया है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसमें IP68 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है।

Galaxy S26 FE की कीमत कितनी हो सकती है?

कीमत की बात करें तो पूर्व में सामने आई रिपोर्ट्स में Samsung Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत करीब €799 यानी करीब 87,000 रुपये बताई गई थी। हालांकि, अलग-अलग बाजारों में इसकी कीमत अलग रहने का अनुमान है।

अब तक आई जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE को सितंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोन के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फोन से जुड़ी इन जानकारियों को फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है।

यदि Samsung, Galaxy S26 FE को इसी स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च करता है, तो यह उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो Galaxy S सीरीज का फ्लैगशिप एक्सपीरियंस कम कीमत में चाहते हैं। अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो आने वाले अपडेट का वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।