Samsung Galaxy S26 Pro ले सकता है बेस मॉडल की जगह, लीक में सामने आई जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/Samsung-Galaxy-S26-Pro-may-replace-the-base-model-information-revealed-in-leak.jpg

सैमसंग अगले साल आने वाली Galaxy S26 सीरीज को लेकर फिर से चर्चा में आ गया है। इस श्रृंखला को लेकर पहले भी लीक और रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब, Android Authority की एक नई लीक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है जिसके अनुसार Samsung स्टैंडर्ड और प्लस दोनों मोबाइल्स की जगह Samsung Galaxy S26 Pro और Samsung Galaxy S26 Edge लेकर आ सकता है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Galaxy S26 सीरीज डिटेल्स (लीक)

लीक के अनुसार, Galaxy S26 सीरीज में इस बार तीन मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं जिन्हें Galaxy S26 Pro, Galaxy S26 Edge और Galaxy S26 Ultra नाम से लाया जा सकता है। आपको बता दें कि पूर्व सीरीज में Galaxy S24 को Eureka कोडनेम दिया गया था। जिसमें E1 (बेस), E2 (प्लस) और E3 (अल्ट्रा) मॉडल्स आए थे। इसी तरह Galaxy S25 सीरीज का कोडनेम Paradigm था। जिसमें PA1 (S25), PA2 (S25 Plus) और PA3 (S25 Ultra) शामिल थे।

फिलहाल जो जानकारी मिली है उसमें Galaxy S26 सीरीज के लिए One UI 8 बिल्ड में M1, M2 और M3 कोड देखे गए हैं। जो क्रमशः Galaxy S26 Pro, Galaxy S26 Edge और Galaxy S26 Ultra के लिए हो सकते हैं। खास बात यह है कि पहले नंबर 1 बेस मॉडल के लिए होता था लेकिन इस बार यह Pro मॉडल के लिए उपयोग किया जा सकता है। अगर यह लीक सही साबित होता है तो ब्रांड इस बार नए वेरिएंट्स में पहले से बेहतर स्पेसिफिकेशंस पेश कर सकता है। हालांकि, इसके चलते कीमत में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा आपको साफ कर दें कि यह सिर्फ शुरुआती लीक जानकारी है इसलिए इसे आधिकारिक घोषणा तक सही नहीं माना जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 सीरीज के मॉडल्स, प्राइस और प्रमुख खूबियां

Samsung ने इसी साल की शुरुआत में S25 सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25 + और Galaxy S25 Ultra जैसे तीन मोबाइल्स पेश किए थे। यह सेल के लिए उपलब्ध है। इनमें से बेस मॉडल की कीमत 80,999 रुपये, प्लस मॉडल की 99,999 रुपये और अल्ट्रा मॉडल की 1,29,999 रुपये से शुरू होती है। तीनों ही मॉडलों में अब तक का सबसे तेज Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है। इस सीरीज में AI फीचर्स पर जोर दिया गया है। अल्ट्रा वैरियंट में 200MP प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। बैटरी के मामले में बेस में 4000mAh बैटरी और गैलेक्सी S25+ में 4900mAh बैटरी है। वहीं, अल्ट्रा में 5000mAh बैटरी है।

Samsung Galaxy S25 Edge प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Galaxy S25 सीरीज में इसी साल मई के महीने में ब्रांड के एक और मॉडल जोड़ा है जिसे Samsung Galaxy S25 Edge नाम से लाया गया है। यह ब्रांड के सबसे पतले फोन के रूप में आया था। इसकी शुरुआती कीमत 1,04,999 रुपये है।

See Full Specs

Samsung Galaxy S25 Edge Price
Rs. 89,999
Go To Store
See All Prices