Samsung Galaxy S27 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, मिल सकता है 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/Samsung-Galaxy-S26-Design-10.jpg

Samsung की अपकमिंग Galaxy S27 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर Debayan Roy ने इसमें आने वाले Galaxy S27 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। जिनसे लगता है फोन डिस्प्ले, कैमरा और परफॉरमेंस के मामले में शानदार साबित हो सकता है। हालांकि, फिलहाल Samsung की ओर से इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पूर्व में भी प्रो मॉडल की पेश होने के लीक सामने आ चुके हैं। इसलिए उम्मीद है ब्रांड यह मॉडल लेकर आ सकता है। आइए, आगे डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S27 Pro स्पेसिफिकेशंस लीक

टिप्स्टर के अनुसार आगामी Samsung Galaxy S27 Pro में 6.4 से 6.5-इंच का फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। खास बात यह है कि फोन में anti-reflective coating और privacy display फीचर भी देखने को मिल सकता है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी और प्राइवेसी एक्सपीरियंस बेहतर होने की उम्मीद है।

Galaxy S27 Pro expected specs:

✅ ~6.4 – 6.5″ 2K 120Hz flat LTPO OLED
✅ Anti-reflective coating
✅ Privacy display

✅ Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro or Exynos 2700
✅ LPDDR6 RAM

✅ 200MP OIS main
✅ 50MP UW
✅ 50MP 3.5x ALOP telephoto
✅ 12MP selfie

✅ ~5000mAh🔋
✅ Qi2…

— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) June 8, 2026

परफॉरमेंस की बात करें तो Samsung Galaxy S27 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर या फिर Samsung का Exynos 2700 चिपसेट देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि अलग-अलग मार्केट्स में कंपनी अलग प्रोसेसर वैरियंट लॉन्च कर सकती है। इसके साथ डिवाइस में नई LPDDR6 RAM मिलने की भी उम्मीद जताई गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और AI बेस्ड फीचर्स का अनुभव बेहतर मिल सकता है।

लीक के मुताबिक Galaxy S27 Pro में 200MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का 3.5x ALOP टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy S27 Pro स्मार्टफोन में करीब 5000mAh की बैटरी लगाई जा सकती है। इसके साथ Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि, लीक में यह भी दावा किया गया है कि फोन में S-Pen सपोर्ट नहीं मिलेगा।

Samsung Galaxy S27 Pro उन लोगों को पसंद आ सकता है जो फ्लैगशिप कैमरा, प्रीमियम डिस्प्ले और हाई-एंड परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। यह फोन इसलिए भी खास हो सकता है क्योंकि इस लाइनअप में प्रो मॉडल पहले पहली बार आ सकता है। जबकि पहले बेस, प्लस और अल्ट्रा मॉडल्स आते रहे हैं।

मार्केट में Galaxy S27 Pro का मुकाबला संभावित तौर पर एप्पल, Google, Vivo और Xiaomi के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से हो सकता है। अगर आप अगले साल तक नया फोन लेने की सोच रहे हैं और बजट की चिंता नहीं है तो इस मॉडल का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इस सीरीज से जुड़े अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।