
Samsung के अपकमिंग फ्लैगशिप को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नए लीक के अनुसार Samsung Galaxy S27 Ultra में कंपनी अपग्रेड के बजाय एक कैमरा हटा सकती है। जो प्रीमियम यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। आइए, आगे लीक डिटेल्स जाने हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इस बार Galaxy S27 Ultra से 3x टेलीफोटो लेंस को हटा सकता है। याद दिला दें कि Samsung Galaxy S21 Ultra के साथ कंपनी ने डुअल टेलीफोटो सेटअप पेश किया था, जिसने लॉन्ग-रेंज जूम को काफी बेहतर बना दिया था। यही वजह है कि Ultra सीरीज आज भी कैमरा परफॉरमेंस के मामले में सबसे आगे रहती है, लेकिन आने वाले समय में इस सेटअप में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टिप्स्टर Ice Universe के अनुसार, Samsung Galaxy S27 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा पहले से ज्यादा काम संभाल सकता है। इसका मतलब है कि फोन का मेन सेंसर ही 3x तक के जूम को मैनेज करेगा और लगभग 5x तक की क्वालिटी को बरकरार रखने की कोशिश कर सकता है। जिसके बाद पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस एक्टिव होगा।
Early Samsung Galaxy S27 Ultra rumors are in: that often mocked 3x telephoto, famous for being tiny and underwhelming, has finally changed. It didn’t get stronger. It didn’t get weaker. It’s simply gone.😂
— Ice Universe (@UniverseIce) April 30, 2026
यह बदलाव जितना आसान लगता है, उतना है नहीं है। क्योंकि मौजूदा Samsung Galaxy S26 Ultra में 200MP सेंसर 16-in-1 पिक्सल बिनिंग का इस्तेमाल करता है, जिससे आउटपुट 12MP का मिलता है। खासकर कम रोशनी वाली फोटो में जब इमेज को क्रॉप करके जूम किया जाता है, तो डिटेल्स और नॉइज का बैलेंस बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अगर फोन फुल 200MP इमेज से जूम करता है तो डिटेल तो मिलती है, लेकिन नॉइज भी बढ़ सकती है।
यहां AI प्रोसेसिंग विकल्प हो सकता है, लेकिन इससे भी रियल रिजल्ट पाना मुश्किल होता है। क्योंकि कई बार AI नॉइज को कम करने के चक्कर में फोटो की रियलिटी खराब कर देता है।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Samsung एक बड़ा 1/1.12-इंच 200MP ISOCELL सेंसर ला सकती है, जिससे इमेज क्वालिटी बेहतर हो सकती है। हालांकि, पिछले ट्रेंड्स को देखें तो कंपनी ने सेंसर साइज में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं किया है। जिससे इस बड़े अपग्रेड की संभावना थोड़ी कम लगती है।
सवाल यह है कि सैमसंग 3x टेलीफोटो लेंस हटाने का फैसला क्यों ले सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी फोन के अंदर मैग्नेटिक रिंग जोड़ने पर काम कर रही है, ताकि Qi2 सपोर्ट और मैग्नेटिक एक्सेसरीज का बेहतर उपयोग किया जा सके। इसके लिए इंटरनल स्पेस की जरूरत पड़ सकती है इसलिए 3x लेंस को हटाना उसी दिशा में एक कदम हो सकता है। हालांकि देखना होगा ब्रांड आगे क्या फैसला करती है।
आगामी Samsung Galaxy S27 Ultra में यह बदलाव यूजर्स को निराश कर सकता है। क्योंकि बेहतर मैग्नेटिक एक्सेसरी सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन कैमरा में कमी आ सकती है। आखिर में बताते चलें कि यह जानकारी लीक पर आधारित हैं इसलिए आगे क्या होगा इसके बारे में कुछ कंफर्म नहीं है। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













