एक्सक्लूसिव : देखें सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ का इंडियन प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/02/Samsung-Galaxy-S9-and-s9-plus-Launch-india.jpg

सैमसंग ने मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के मंच ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 और एस9+ लॉन्च किया है। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही ये दोनों स्मार्टफोन मॉडल भारतीय सैमसंग वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गए हैं। फोन लॉन्च के कुछ ही देर बाद जहां गैलेक्सी एस9 और एस9+ स्मार्टफोन सैमसंग इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट हो गए थे, वहीं अब सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतें भी सामनें आ गई है।

91मोबाइल्स को सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ स्मार्टफोन के प्राइस डिटेल्स का कंपनी डॉक्यूमेंट प्राप्त हुआ है जिसमें कई जानकारियां हैं। एस9 और एस9+ के 64जीबी और 256जीबी मॉडल ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। कीमतों की बात करें तो गैलेक्सी एस9 के 64जीबी मॉडल का एमआरपी 62,500 रुपये जबकि डीलर प्राइस 56,900 रुपये है। अर्थात यह फोन लगभग 60,000 रुपये के बजट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वहीं 256जीबी मॉडल का एमआरपी 71,000 रुपये है जबकि डीलर प्राइस 64,900 रुपये अर्थात यह फोन 68,000 रुपये के बीच उपलब्ध हो सकता है। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ के 64जीबी मॉडल का एमआरपी 70,000 रुपये है और डीलर प्राइस 63,000 रुपये है यह फोन 66,000 रुपये के बजट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके 256जीबी मॉडल का एमआरपी 79,000 रुपये है और डीलर प्राइस 71,900 रुपये। अर्थात ये फोन 75,000 रुपये के बजट में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

हमें जो और जानकारी मिली है उसके अनुसार 16 मार्च से यह फोन भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। जैसा कि देखा जाता है शुरुआत में कंपनी कोई आॅफर देती है लेकिन हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अब तक कोई आॅफर नहीं है। हो सकता है कि लॉन्च के समय स्क्रीन रिप्लेसमेंट और डाटा आॅफर की जानकारी मिले।

गौरतलब है कि सैमसंग इंडिया की ओर से गैलेक्सी एस9 और एस9+ की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस फोन को महज़ 2,000 रुपये देकर बुक कराया जा सकता है। यहां आप फोन मॉडल के साथ ही अपना पसंदीदा कलर वेरिएंट और स्टोरेज़ आॅप्शन चुन सकते हैं। यह फोन भारत समेत विश्व के अन्य देशों में 16 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होगा। यदि आज भी सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ को प्री-बुक कराना चाहते हैं या इस प्रक्रिया को जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें