7,040mAh battery और 10.6-inch Screen के साथ पेश हुआ Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024)

Join Us icon

Samsung ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया टैबलेट डिवाइस Galaxy Tab S6 Lite (2024) पेश कर दिया है। इस टैब को सैमसंग रोमानिया वेबसाइट के ​जरिये ऑफिशियल किया गया है। ब्रांड की ओर से नए टैबलेट की फोटो, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी गई है, जिसमें 7,040mAh battery और 10.6-inch Screen की ताकत दी गई है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024)

डिस्प्ले: सैमसंग ने नए टैबलेट में 2000 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 10.6-inch WUXGA+ स्क्रीन दी गई है। यह टीएफटी डिस्प्ले है जो 16मिलियन कलर आउटपुट देती है।

प्रोसेसर: Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) में आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चिपसेट का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन यह Exynos 1280 हो सकता है।

ओएस: सॉफ्टवेयर की बात करें तोे यह नया सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट Android 14 OS पर लॉन्च हुआ है जो OneUI 6.1 के साथ मिलकर काम करता है।

मैमोरी: रोमानिया में गैलेक्सी टैब एस6 लाइट (2024) को 4GB RAM पर पेश किया गया है। यह डिवाइस वहां पर 64GB storage और 128GB storage पर बिकेगा।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस टैबलेट डिवाइस के बैक पैनल पर फ्लैश लाइट से लैस 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग व कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी: पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) 7,040mAh battery सपोर्ट करता है। कंपनी वेबसाइट पर दावा किया गया है कि फुल चार्ज के बाद इसे 14 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

अन्य फीचर्स: नया Galaxy Tab S6 Lite (2024) Dolby Atmos वाले dual AKG speakers सपोर्ट करता है। इसमें microSD card slot, Samsung DeX, Knox सहित S-Pen जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) की कीमत की घोषणा अभी नहीं हुई है। आने वाले दिनों में इस टैबलेट डिवाइस को WiFi और LTE ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा। यह नया गैलेक्सी टैब एस6 लाइट Oxford Grey, Mint और Chiffon Pink कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here