
Samsung ने अभी कुछ ही दिनों पहले Galaxy Unpacked Event 2022 को आयोजित करते हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S22 सीरीज़ और टैबलेट Galaxy Tab S8 सीरीज़ पेश की थी। वहीं आज सैमसंग ने अपनी इस गैलेक्सी टैब एस8 सीरीज़ को भारतीय बाजार में भी उतार दिया है। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy Tab S8, Samsung Galaxy Tab S8 Plus और Samsung Galaxy Tab S8 Ultra भारत में लॉन्च किए गए हैं जो 10 मार्च के बाद देश में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
Samsung Galaxy Tab S8 Series India Price
सबसे पहले सीरीज़ के बेस मॉडल सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 की बात करें तो यह डिवाईस 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इंडिया में इस टैबलेट के वाईफाई मॉडल को जहां 58,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं Galaxy Tab S8 5G मॉडल 70,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है।
इसी तरह Samsung Galaxy Tab S8 Plus की बात करें तो यह टैबलेट भी 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस टैबलेट का वाईफाई मॉडल कंपनी की ओर से 74,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है तथा Samsung Galaxy Tab S8 Plus 5G मॉडल इंडिया में 87,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
Samsung Galaxy Tab S8 Ultra की बात करें तो यह सैमसंग टैबलेट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Galaxy Tab S8 Ultra Wi-Fi मॉडल को जहां 1,08,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है वहीं सीरीज़ का सबसे महंगा Samsung Galaxy Tab S8 Ultra 5G मॉडल इंडिया में 1,22,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
Samsung Galaxy Tab S8 Series सेल
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 और गैलेक्सी टैब एस8+ को जहां Graphite, Silver और Pink Gold कलर में पेश किया गया है वहीं सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 अल्ट्रा Graphite कलर में देश के बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Galaxy Tab S8 series आज रात से लेकर 10 मार्च पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध रहेगी तथा इस तारीख के बाद सीरीज़ के टैबलेट डिवाईसेज़ की सेल शुरू होगी।
Samsung Galaxy Tab S8 Series ऑफर्स
सैमसंग गैलक्सी टैब एस8 सीरीज़ का कोई भी डिवाईस प्री बुक करने पर कंपनी की ओर से 22,999 रुपये तक की कीमत वाला कीबोर्ड कवर मुफ्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक कार्ड यूज़ करने पर Galaxy Tab S8 Ultra पर 10,000 रुपये, Galaxy Tab S8+ पर 8,000 रुपये और Galaxy Tab S8 पर 7,000 रुपये के एक्स्ट्रा कैशबैक भी प्राप्त होगा। सैमसंग अपने इस डिवाईस़े पर नो कॉस्ट ईएमआई भी मुहैया करा रही है।
सीरीज़ में शामिल टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)





















