
Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट की लाइव इमेज लॉन्च पहले सामने आ गई है। सैमसंग के अपकमिंग Ultra टैबलेट में 14.6-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस टैबलेट में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दिया जाएगा। संभव है कि सैमसंग के इस टैबलेट के फ्रंट में डुअल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज कोरियन कंपनी का फ्लैगशिप टैबलेट है। Samsung Galaxy Tab S8 लाइनअप में कंपनी तीन टैबलेट Galaxy Tab S8, Galaxy Tab S8+, और Galaxy Tab S8 Ultra लॉन्च कर सकती है। रूमर्स की माने तो कंपनी इन्हें Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है।
Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में मिलेगा नॉच
Samsung Galaxy Tab S8 लाइनअप के तीन टैबलेट Galaxy Tab S8, Galaxy Tab S8+, और Galaxy Tab S8 Ultra लॉन्च किए जा सकते हैं। अपकमिंग Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन को लेकर जानकारी सामने आ चुकी हैं। Samsung Galaxy Tab S8 Ultra के नए लीक इमेज में इसके डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक़, Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट में 14.6-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें स्लिम बैजल और नॉच दिया जाएगा।
Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट में 14.6-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। सैमसंग के इस टैबल में काफी स्लिम बैजल दिए जाएंगे। इसके साथ ही सैमसंग के इस टैबलेट के फ्रंट में मल्टीपल कैमरा दिए जाएंगे। संभव है कि सैमसंग के फ्रंट में 12MP का सेंसर दिया जा सकता है। यह नॉच थोड़ा सा डिस्प्ले के ऊपर दिखाई देता है। अपकमिंग Galaxy Tab S8 Ultra की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। हालांकि वीडियो या मुवीज देखने के दौरान नॉच एक ब्लैक बार से बंद हो जाती है। यह भी पढ़ें : Realme C35 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट में बड़ा और हाई क्वालिटी का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस टैबलेट में 12MP का डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा और स्लिम बैजल दिया जाएगा। कीमत की बात करें तो सैमसंग का यह टैबलेट 1,100 यूरो (करीब 93,951 रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Tecno POVA 5G स्मार्टफोन लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें खूबियां



















