Samsung Galaxy Z Flip 8 FCC साइट पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित फीचर्स

Samsung अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोंस की लॉन्चिंग जल्द कर सकता है। हाल ही में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold Wide के साथ Galaxy Z Flip 8 को चीन की CMIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। वहीं, अब Samsung Galaxy Z Flip 8 डिवाइस FCC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 8 FCC लिस्टिंग
91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार FCC डेटाबेस में SM-F776U मॉडल नंबर वाला एक “portable handset” स्पॉट किया गया है। इस डिवाइस का SAR (Specific Absorption Rate) टेस्ट किया गया है, जो यह बताता है कि स्मार्टफोन उपयोग के दौरान शरीर कितना रेडियो फ्रीक्वेंसी एनर्जी एब्जॉर्ब करता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिवाइस FCC द्वारा तय किए गए सेफ्टी लिमिट्स के भीतर है।
बताया जा रहा है कि SM-F776U मॉडल Galaxy Z Flip 8 का अमेरिकी मॉडल हो सकता है, क्योंकि हाल ही में SM-F7760 मॉडल नंबर वाला डिवाइस चीन की CMIIT वेबसाइट पर भी देखा गया था। FCC के अनुसार यह फोन GSM, WCDMA, LTE, 5G और NB-NT नेटवर्क सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में NFC, वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावर शेयरिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 8 संभावित फीचर्स
लीक्स की मानें तो Samsung Galaxy Z Flip 8 में कंपनी का नया 2nm आधारित Exynos 2600 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। यही चिपसेट Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के कुछ रीजनल मॉडल्स में भी लगा है। ऐसे में यूजर्स को कॉम्पैक्ट फोल्डेबल डिजाइन के साथ फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस मिलने की उम्मीद है।
डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy Z Flip 8 में 6.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। वहीं, इसका कवर डिस्प्ले करीब 4.1-इंच का हो सकता है। कैमरा सेक्शन में फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर के मामले में यह Samsung का पहला ऐसा डिवाइस हो सकता है जो Android 17 आधारित One UI 9 पर रन कर सकता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 4300mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।
आगामी Samsung Galaxy Z Flip 8 उन लोगों को पसंद आ सकता है जो प्रीमियम फोल्डेबल डिजाइन, कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और फ्लैगशिप परफॉरमेंस चाहते हैं। मार्केट में इसका मुकाबला Motorola Razr सीरीज और अन्य प्रीमियम क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोंस से हो सकता है।
अगर आप प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं, तो Galaxy Z Flip 8 शानदार विकल्प बन सकता है। हालांकि, असल जानकारी आने का वेट करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।