क्या होगी Samsung Galaxy Z Flip7 FE की कीमत, लीक में सामने आई ग्लोबल डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • Samsung जुलाई की शुरुआत में न्यूयॉर्क में Unpacked इवेंट कर सकता है।
  • Galaxy Z Fold7 और Flip7 के साथ Galaxy Z Flip7 FE भी लॉन्च हो सकता है।
  • Galaxy Flip7 FE की कीमत लगभग KRW 1 मिलियन हो सकती है।

Samsung अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोंस को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी जुलाई की शुरुआत में न्यूयॉर्क में एक बड़ा Unpacked इवेंट आयोजित करने वाली है, जिसमें Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। लेकिन खास बात यह है कि इनके साथ एक और नया और किफायती फोल्डेबल डिवाइस Galaxy Z Flip7 FE भी लॉन्च हो सकता है। जिसे लेकर प्राइस डिटेल्स लीक हो गई हैं। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE कीमत (लीक)

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Flip7 FE की कीमत सैमसंग के घरेलू बाजार कोरिया में KRW 1 मिलियन के आसपास हो सकती है, जो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा में करीब $740 / €645 / £545 बनती है। हालांकि आमतौर पर कीमत सीधे मुद्रा रूपांतरण के आधार पर तय नहीं होती हैं, लेकिन अमेरिका में इसकी कीमत $799 तक हो सकती है, जो कि Galaxy Z Flip7 से काफी कम होगी।

भारत, यूरोप और UK में क्या होगी कीमत?

जहां तक यूरोप और UK की बात है, वहां कीमत आमतौर पर कोरिया से ज्यादा होती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि EU में इसकी कीमत €799 और UK में £699 के आसपास हो सकती है। भारत में इसकी कीमत लगभग 75,000 से 85,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है, हालांकि असल डिटेल्स लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE डिटेल्स (संभावित)

Samsung Galaxy Flip7 FE स्मार्टफोन को 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, जबकि Samsung Galaxy Flip7 के लिए 256GB और 512GB वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, Galaxy Flip7 की कीमत पिछले साल के मॉडल जैसी ही रह सकती है।

  • प्रोसेसर: Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Galaxy Z Flip 7 FE में Samsung का Exynos 2400 SoC दिया जा सकता है। अगर यह सही है, तो यह पहली बार होगा जब किसी Samsung फोल्डेबल में Snapdragon की जगह Exynos प्रोसेसर होगा।
  • ग्राफिक्स: इस CPU के प्रदर्शन को सपोर्ट करेगा Xclipse 940 GPU, जिसे Samsung ने AMD के साथ मिलकर बनाया है। यह RDNA 3 आर्किटेक्चर पर आधारित है, जो गेम्स में रे ट्रेसिंग को सपोर्ट करता है और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट देने की बात कही गई है।
  • सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस Android 15 पर लॉन्च हो सकता है और आगे चलकर इसमें Android 16-आधारित One UI 8 का सपोर्ट भी मिल सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here