Samsung Galaxy Z Fold 3 और Flip 3 स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर आई जानकारी, जानें खूबियां

Join Us icon

Samsung के बारे में खबरें है कि वह इस साल तक दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इस साल जुलाई या अगस्त महीने में लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर Jon Prosser के हवाले से Front Page Tech ने Galaxy Z Fold 3 और Flip 3 स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का खुलासा किया है। रिपोर्ट की माने तो सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल 27 अगस्त को शुरू होगी। इस रिपोर्ट में इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च डेट को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। ये दोनों स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च होने हैं। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Fold 3 और Flip 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और दूसरी डिटेल के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 3 और Flip 3 कब होंगे लॉन्च

Samsung Galaxy Z Fold 3 और Z Flip 3 स्मार्टफोन के लॉन्च में अब कम ही समय बचा है। माना जा रहा है कि सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 27 अगस्त से शुरू हो सकती है। टिपस्टर जॉन प्रोस्सर ने दावा किया है कि सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन इसी दिन ग्राहकों शिप भी किए जा सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफ़ोन कब लॉन्च किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : Xiaomi के नए फोन में मिलेंगे कमाल के फीचर्स, जानकर रह जाएंगे दंग

samsung galaxy z flip 3
Galaxy Z Flip3 (रेंडर्स)

हाल में ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग के अपकमिंग Fold 3 स्मार्टफोन का मास प्रोडक्शन शुरू हो गया है। सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत को लेकर SamMobile की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ये दोनों स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Galaxy Z Fold2 और Galaxy Z Flip के मुकाबले 20 प्रतिशत तक सस्ते हो सकते हैं। यह भी पढ़ें : Exclusive : Honor 50 SE, Honor 50, और Honor 50 Pro की सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आईं, जानें क्या होंगी खूबियां

Galaxy Z Fold 3 स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुकी हैं। इस स्मार्टफोन के रेंडर्स के देखें तो Galaxy Z Fold 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन में 12MP + 12MP + 16MP का कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा सेटअप में LED फ्लैश भी मिलता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में ब्लैक, ग्ले और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि सैमसंग के इस फोन फ्रंट में अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है।

Galaxy Z Flip 3 स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग के अपकमिंग Flip 3 स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर भी लीक हो चुके हैं। यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन – पर्पल, ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन में पेश किया जा सकता है। पिछले साल लॉन्च किए Galaxy Z Flip के मुकाबले अपकमिंग फ्लिप स्मार्टफोन में कवर डिस्प्ले बड़ी हो सकती है। बता दें कि सैमसंग ने पिछले साल Flip स्मार्टफोन में 1.1 इंच की कवर डिस्प्ले दी थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here