
Samsung Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन इस साल लॉन्च होना है। सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के प्रोसेसर को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आई हैं। सैमसंग स्मार्टफोन के बारे में सामने आई जानकारी उत्तर से यादा प्रश्न पैदा करता है। जाने माने टिपस्टर @UniverseIce ने ट्वीट कर बताया है कि ऐसा लगता है कि सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 और Samsung के इनहोम चिपसेट Exynos 2100 की बजाय किसी “टॉप सीक्रेट” CPU के साथ पेश किया जा सकता है। इस ट्वीट के बाद सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के चिपसेट को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
Qualcomm Snapdragon 888 और Samsung Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ सैमसंग पहले ही Samsung Galaxy S21 सीरीज के स्मार्टफोन्स को दुनियाभर में अलग अलग हिस्सों में पेश कर चुकी है। ऐसे में ये चिपसेट सीक्रेट नहीं हैं। सैमसंग ने फ़िलहाल अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के चिपसेट को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं है। संभावनाएं है कि सैमसंग का यह सीक्रेट चिपसेट Samsung Exynos 2200 हो सकता है। सैमसंग का यह प्रोडक्ट कंपनी के अपकमिंग लॉन्च का हिस्सा है। ऐसे में संभव है कि सैमसंग का यह सीपीयू अगले अगले स्टेज का सीपीयू हो सकता है। यह भी पढ़ें : सस्ता 5G Phone ले रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल
Samsung Galaxy Z Fold 3 : लीक
UniverseIce के लीक्स अपकमिंग प्रोडक्ट को लेकर अक्सर सही रहते हैं। लेकिन, Samsung Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल स्थित इंतजार की बनी हुई हैं। सैमसंग ने पिछले साल सितंबर में Galaxy Z Fold 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसे में संभव है कि इस फोन का सक्सेसर सितंबर 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी और 6.82 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन को लेकर कई जानकारी सामने आई हैं लेकिन इनमें से कोई भी जानकारी अभी तक ऑफिशियल नहीं है। रूमर्स की माने तो अपकमिंग फोल्डेबल फ़ोन में कंपनी S Pen का सपोर्ट ऑफर कर सकती है।इसके साथ ही कहा जा रहा है कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन में स्टायल डॉक भी दिया जा रहा है।
सैमसंग के इस स्मार्टफोन की बैटरी और स्क्रीन को लेकर भी रूमर्स है कि इस फोन के मेन डिस्प्ले 7.5 इंच और आउटर डिस्प्ले 6.2 इंच की हो सकती है। ऐसे में सैमसंग का यह स्मार्टफोन पहले लॉन्च किए फोल्ड के मुकाबले अफोर्डेबल हो सकता है। सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में यह भी सुनने में आया है कि सैमसंग का यह फ़ोन एक नहीं बल्कि दो बार फ़ोल्ड हो सकता है।





















