
Samsung के Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यह लिस्टिंग इन डिवाइसेज की चार्जिंग डिटेल्स का खुलासा करती है। बता दें कि सातवीं जनरेशन के फोल्डेबल फोंस के इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल के दिनों में इन दोनों अपकमिंग डिवाइसेज को लेकर कई लीक्स और अफवाहें सामने आ चुकी हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 3C सर्टिफिकेशन
- 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 को SM-F9660 और SM-F7660 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
- दोनों फोंस को EP-TA800 मॉडल नंबर वाले चार्जर के साथ लिस्ट किया गया है।
- इससे संकेत मिलता है कि ये डिवाइसेज 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। जो कि पिछले साल के Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 में भी दी गई थी।
- गौरतलब है कि दक्षिण कोरियाई ब्रांड ने Galaxy Z Fold 2 (2020) से ही चार्जिंग स्पीड में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी ने Galaxy Z Flip 4 (2022) में भी यही चार्जिंग स्पीड पेश की थी।
- सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इसके अलावा कोई अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:
- एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Fold 7 में 200MP का मेन कैमरा और एक बेहतर अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर मिलेगा।
- इस डिवाइस में 8.2-इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले और 6.5-इंच की आउटर डिस्प्ले होने की उम्मीद है। लीक हुए CAD-बेस्ड रेंडर्स से पता चलता है कि डिजाइन Z Fold 6 जैसा ही हो सकता है, लेकिन फोन को और पतला रखा जा सकता है।
- Galaxy Z Flip 7 में 4,300mAh की बैटरी हो सकती है, जो इसके पूर्व मॉडल में मिलने वाली 4,000mAh बैटरी से अपग्रेड होगी।
- क्लैमशेल फ्लिप फोन में 6.85-इंच की इनर डिस्प्ले और 4-इंच का कवर स्क्रीन होने की संभावना है।
- परफॉर्मेंस की बात करें तो, Galaxy Z Fold 7 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Z Flip 7 में Exynos 2500 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
याद दिला दें कि गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और फ्लिप 6 को पिछले साल जुलाई में क्रमश: 1,09,999 रुपये और 1,64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।












