15000 डिस्काउंट में Samsung का बुकस्टाइल फोल्डेबल फोन, जानें कीमत और खूबियां

सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold6 पर कंपनी द्वारा फिलहाल बड़ा डिस्काउंट ऑफर प्रदान किया जा रहा है जिसके तहत आप 15,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर कुछ दिनों के लिए है जिसकी शुरुआत आज से हो रही है। आइए, आगे आपको डिटेल में बताते हैं कि यह कब तक मिलेगा और फोन को आप कहां से खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold6 ऑफर्स और कीमत
- कंपनी द्वारा दिया जा रहा ऑफर 1 से 20 मई तक भारत के सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
- ऑफर्स की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold6 के तीनों मॉडल पर कंपनी द्वारा 15,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
- ऑफर के साथ फोन के बेस मॉडल 12जीबी +256 जीबी स्टोरेज को 1,49,999 रुपये, 12जीबी +512जीबी को 1,61,999 रुपये और टॉप मॉडल 12जीबी +1टीबी को 1,85,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- लॉन्च प्राइस की बात करें तो यह मॉडल्स 1,64,999, 1,76,999 और 2,00,999 रुपये में आए थे।
रिटेल आउटलेट्स पर मिल रहे ₹15000 के डिस्काउंट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी इस स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है हालांकि यहां ऑफर्स कुछ अलग हो सकता है जिसकी डिटेल आप साइट्स पर विजिट करके देख सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold6 के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Samsung Galaxy Z Fold6 में दो शानदार डिस्प्ले दी गई हैं। मुख्य (इनर) स्क्रीन 7.6 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह स्क्रीन फोल्ड होने के बावजूद बेहतरीन व्यूइंग एंगल्स और स्मूद एक्सपीरियंस देती है। इसके साथ ही, फोन में 6.3 इंच की HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले भी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और फोल्ड किए बिना बेसिक टास्क आसानी से करने में मदद करती है।
- प्रोसेसर: Samsung Galaxy Z Fold6 क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। यह चिपसेट न केवल बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है, बल्कि AI प्रोसेसिंग, हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी पूरी तरह से सक्षम है। साथ ही, इसमें एडवांस्ड रे ट्रेसिंग सपोर्ट भी मिलता है जो ग्राफिक्स को और ज्यादा रियलिस्टिक बनाता है।
- रैम और स्टोरेज: Samsung Galaxy Z Fold6 में 12GB रैम दी गई है जो मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बनाती है। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 256GB, 512GB और 1TB के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं।
- सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 15 आधारित Samsung का नया One UI 7 इंटरफेस पर काम करता है। नया सॉफ्टवेयर न केवल स्मूथ और इंट्यूटिव है, बल्कि इसमें Galaxy AI फीचर्स जैसे लाइव ट्रांसलेशन, नोट असिस्ट और इमेज एडिटिंग के लिए एडवांस्ड टूल्स शामिल हैं।
- कैमरा: कैमरा डिपार्टमेंट में Galaxy Z Fold6 काफी दमदार है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है, जो लो-लाइट में भी शार्प फोटो क्लिक करता है। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 10MP का कवर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा और 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा इनर स्क्रीन पर मौजूद है।
- बैटरी और चार्जिंग: Galaxy Z Fold6 में 4,400mAh की डुअल-सेल बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने की क्षमता रखती है। यह डिवाइस 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।