Samsung GalaxyZ Flip 3, GalaxyZ Fold 3, Galaxy Watch 4 और Galaxy Buds 2 लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होंगी खूबियां

Samsung के अपकमिंग लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked 2021 की तारीख ऑफिशियल ऐलान से पहले ही सामने आ चुकी है। पॉपुलर टिपस्ट इवान ब्लास का दावा है कि सैमसंग का यह लॉन्च इवेंट 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। सैमसंग के लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked 2021 में कंपनी Samsung GalaxyZ Flip 3, GalaxyZ Fold 3, Galaxy S21 FE, Galaxy Watch 4, Galaxy Watch 4 Classic, और Galaxy Buds 2 को लॉन्च करेंगी। इसके साथ ही इवान ब्लास ने इन सभी प्रोडक्ट्स के 360-डिग्री वीडियो भी शेयर किए हैं। इस वीडियो से लॉन्च होने वाले सभी प्रोडक्ट Samsung GalaxyZ Flip 3, GalaxyZ Fold 3, Galaxy S21 FE, Galaxy Watch 4, Galaxy Watch 4 Classic, और Galaxy Buds 2 के डिजाइन और कवर ऑप्शन के बारे में जानकारी मिलती है।
Samsung GalaxyZ Fold 3
— Evan Blass (@evleaks) July 10, 2021
Samsung GalaxyZ Fold 3 फोन का डिजाइन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Samsung GalaxyZ Fold 2 जैा ही है। सैमसंग का यह फोन तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, गोल्ड और ओलिव ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन की आउटर डिस्प्ले 6.2-इंच का AMOLED पैनल होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन FHD+ होगा। इसके साथ ही फोन में 7.5-इंच का फ्लैक्सीबल AMOLED डिस्प्ले पैनल होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग का यह फोन Snapdragon 888 SoC, और S Pen सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।
— Evan Blass (@evleaks) July 10, 2021
Samsung GalaxyZ Flip 3
— Evan Blass (@evleaks) July 10, 2021
Samsung GalaxyZ Flip 3 का डिजाइन भी काफी हद तक पिछले साल लॉन्च किए फ्लिप फोन की तरह है। हालांकि सैमसंग अपकमिंग फ्लिप फोन को डुअल टोन डिजाइन में पेश करेगा। सैमसंग का यह फोन चार कलर ऑप्शन – ब्लैक, गोल्ड, पर्पल और ओलिव ग्रीन में पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 6.7-इंच FHD+ फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 1.9-का आउटर डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Snapdragon 888 SoC, के साथ 8GB तक रैम औ 128GB स्टोरेज के साथ साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S21 FE
— Evan Blass (@evleaks) July 10, 2021
Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन कंपनी की फ्लैगशिप Galaxy S21 series का अफोर्डेबल स्मार्टफोन होगा। सैमसंग के इस फोन में पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन व्हाइट, पर्पल, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy S21 FE की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.4-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। सैमसंग का यह फोन Snapdragon 888 SoC के साथ 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
— Evan Blass (@evleaks) July 10, 2021
सैमसंग के इस फोन को Android 11 पर बेस्ड OneUI 3.1 के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में 4,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। संभव है कि फोन के बॉक्स में यूजर्स को 25W का अडेप्टर ही मिले। यह भी पढ़ें : BSNL ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब 50 रुपए से कम में मिलेगा 10GB डाटा और फ्री कॉलिंग का लाभ, आ गया नया रिचार्ज
Samsung Galaxy Watch 4
— Evan Blass (@evleaks) July 10, 2021
Samsung Galaxy Watch 4 का सपोर्ट पेज हाल में ही भारत में लाइव हुआ। ये स्मार्टवॉच रोज गोल्ड, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश की जाएगी। इसके साथ ही Samsung Galaxy Watch 4 Classic को भी पेश किया जा सकता है। दोनों ही वीयरेबल सर्कुलर डायल के साथ पेश किया जा सकते हैं।
Samsung Galaxy Buds 2
— Evan Blass (@evleaks) July 10, 2021
Samsung Galaxy Buds 2 की बात करें तो यह व्हाइट कलर के केश में आएगा। हालांकि बड्स तीन कलर – ओलिव ग्रीन, पर्पल और व्हाइट में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi अगले महीने Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगा दमदार स्मार्टफोन, जानें खूबियाँ