
Samsung India भारत में अपने एंटरप्राइज बिजनेस को और मजबूत करने वाला है। इसमें AI-पावर्ड और कनेक्टेड इकोसिस्टम सॉल्यूशंस पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। जिसका उद्देश्य अलग-अलग इंडस्ट्रीज को स्मार्ट, सुरक्षित और डेटा-ड्रिवन ऑपरेशंस की ओर ले जाने का है। Samsung का कहना है कि वह केवल डिवाइस बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहता है बल्कि कंपनियों को एंड-टू-एंड इंटीग्रेटेड तकनीक देना चाहता है।
इसी रणनीति के तहत कंपनी ने अपने Business Experience Studios यानी BES को खास तौर पर चर्चा में रखा है। Samsung Business Experience Studio और Samsung Business Experience Studio में मौजूद ये स्टूडियो लाइव डेमो प्लेटफॉर्म की तरह काम करते हैं। जहां एंटरप्राइज ग्राहक AI, डिस्प्ले, मोबाइलिटी, सिक्योरिटी और कनेक्टेड डिवाइस इकोसिस्टम को रियल उपयोग के साथ अनुभव कर सकते हैं।
कंपनी के अनुसार BES केवल प्रोडक्ट शोकेस करने की जगह नहीं है, बल्कि यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां बिजनेस यह समझ सकते हैं कि AI और कनेक्टेड तकनीक की मदद से ऑपरेशनल एफिशिएंसी, पर्सनलाइजेशन और स्केलेबिलिटी को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।
इस बारे में हेड इंटरप्राइज बिजनेस, सैमसंग इंडिया, Puneet Sethi ने कहा कि भविष्य का एंटरप्राइज सेक्टर ऐसे AI-पावर्ड इकोसिस्टम पर आधारित होगा जो केवल अलग-अलग डिवाइस तक सीमित न होकर पूरी तरह इंटेलिजेंट और एडैप्टिव वातावरण तैयार कर सके। उन्होंने बताया कि Samsung की ताकत हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, प्लेटफॉर्म और सिक्योरिटी को एक साथ जोड़कर शानदार अनुभव देने की है। जिससे कंपनियां तेजी से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अपना सकती हैं।
Samsung ने BES में कई सेक्टर्स के लिए रियल-वर्ल्ड यूज केस भी दिखाए हैं। इनमें रिटेल, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज (BFSI), हेल्थकेयर, एजुकेशन और हॉस्पिटैलिटी जैसे सेक्टर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक AI-पावर्ड इकोसिस्टम रिटेल में immersive customer engagement, BFSI में secure interactions, हेल्थकेयर में connected care और एजुकेशन में डिजिटल लर्निंग जैसे अनुभव बेहतर बना सकते हैं।
कंपनी का कहना है कि BES एक co-creation hub के रूप में भी काम करता है। जहां Samsung अपने पार्टनर्स और एंटरप्राइज ग्राहकों के साथ मिलकर कस्टमाइज्ड सॉल्यूशंस डिजाइन करती है। इससे नए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस को तेजी से लागू करने और बेहतर रिजल्ट हासिल करने में मदद मिलती है।
भारत में 30 साल पूरे करने के साथ Samsung एंटरप्राइज तकनीक सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने वाला है। कंपनी सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर्स के साथ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। साथ ही लोकल इनोवेशन और मजबूत इकोसिस्टम पार्टनरशिप के जरिए लंबे समय तक ग्रोथ पर फोकस होगा।











