गलती से सैमसंग ने दी गैलेक्सी नोट8 की जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/10/samsung-galaxy-Note-7.jpg

पिछले सप्ताह खबर दी गई थी कि दक्षिण कोरिया में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 उपभोक्ताओं के लिए कंपनी कोई खास आॅफर दे सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी नोट 8 के साथ उन उपभोक्ताओं को भारी छूट दे सकती है जिन्होंने नोट 7 लिया था। हलांकि उस वक्त तक यह खबर सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर दी गई थी लेकिन अब सैमसंग ने दक्षिण कोरिया के उपभोक्ताओं के लिए नए अपग्रेड प्लान की घोषणा की है। इस घोषणा में कई बातें खास हैं जिसमें गैलेक्सी एस8 भी एक है।

कंपनी का कहना है कि जिन्होंने अपने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 ऐज से रिप्लेस किया है उन्हें अगले साल लॉन्च होने वाले फोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी नोट 8 से रिप्लेस करने का मौका दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इस बारे में जानकारी दी कि यह अपग्रेड प्रोग्राम फ्री नहीं होगा लेकिन यह गेलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 ऐज के लगभग आधी कीमत के बराबर होगा। मुख्य रूप से सैमसंग अपग्रडे प्रोग्राम के तहत ही कंपनी छूट प्रदान करेगी।

नोट 7 के बाद अब सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज भी हुआ ब्लास्ट

इस दौरान कंपनी ने अप्रत्यक्ष रूप से यह स्पष्ट कर दिया कि अलगे साल गैलेक्सी एस8 के साथ ही गैलेक्सी नोट 8 की भी तैयारी कर रही है। हालां​कि खबर यह भी आ रही है कि नोट 7 की विफलता के बाद कंपनी नोट सीरीज को बंद कर सकती है लेकिन फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। जहां तक नोट 8 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो फिलहाल इस बारे में कोई भी खबर नहीं है।

6जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो

वहीं गैलेक्सी एस8 की बात करें तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसे 26 फरवरी से आयोजित होने वाले एक मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस इवेंट के दौरान कंपनी प्रदर्शित कर सकती है। हालांकि यह फोन अप्रैल तक सेल के लिए उपलब्ध होगा। हाल में एक लीक टीज़र मे दावा किया गया था एक अनपैक्ड इवेंट के दौरान बार्सिलोना में इसका प्रदर्शन कर सकती है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो गैलेक्सी एस8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सैमसंग ट्रेडमार्क होम बटन फोन से गायब हो सकता है।