कूलिंग के साथ साफ हवा भी देगा सैमसंग का नया एआई पावर्ड क्लाइमेट सॉल्यूशन

Join Us icon

प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स निर्माता कंपनी Samsung ने अपने नेक्स्ट-जेनरेशन रेजिडेंशियल क्लाइमेट सॉल्यूशंस की घोषणा की है। यह WindFree कूलिंग, PM1.0 प्यूरिफिकेशन, SmartThings कनेक्टिविटी और AI-इनेबल्ड VRF-आधारित तकनीक पर आधारित समाधान है, जिसे प्रीमियम लिविंग एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है।

शहरों में बढ़ते तापमान और खराब होती वायु गुणवत्ता को देखते हुए कंपनी ने ऐसी एसी तकनीक विकसित की है, जो उपभोक्ताओं की वेलनेस के साथ-साथ इनडोर एयर क्वालिटी को भी स्मार्ट तरीके से बनाए रखने में सक्षम है।

सैमसंग इंडिया के SAC बिजनेस हेड Vipin Agrawal ने कहा, “सैमसंग में हमारी इनोवेशन फिलॉसफी मुख्य रूप से ग्राहकों की जरूरतों पर आधारित है। आज लोग अपने घरों में पारंपरिक कूलिंग से कहीं अधिक की अपेक्षा रखते हैं। वे न केवल बेहतर और हेल्दी हवा चाहते हैं, बल्कि कनेक्टेड एक्सपीरियंस, इंटेलिजेंट एनर्जी मैनेजमेंट और बेहतर कम्फर्ट की भी उम्मीद करते हैं। हमारे WindFree क्लाइमेट सॉल्यूशंस को विशेष रूप से भारतीय परिस्थितियों के अनुसार ऑप्टिमाइज किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि आम एयर कंडीशनिंग सिस्टम अक्सर कमरे में उपयुक्त तापमान होने के बाद भी ठंडी हवा फेंकते रहते हैं, जिससे गर्मी के मौसम में भी अत्यधिक ठंडक की समस्या हो सकती है। वहीं Samsung की WindFree तकनीक इस चुनौती का समाधान करती है। यह ठंडी हवा को 10,000 माइक्रो एयर होल्स के माध्यम से धीरे-धीरे फैलाती है, जिससे बहुत कम एयर स्पीड के साथ “स्टिल एयर” जैसा वातावरण बनता है। इससे सीधे ठंडी हवा लगने की असुविधा के बजाय आरामदायक कूलिंग का अनुभव मिलता है।

इसके साथ ही PM1.0 प्यूरिफिकेशन तकनीक घर के अंदर की हवा को अधिक स्वच्छ और हेल्दी बनाती है। यह PM1.0 फिल्टर 0.3 माइक्रोन तक के अल्ट्राफाइन धूल कणों को पकड़ सकता है और इंटरटेक द्वारा सत्यापित इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर तकनीक का उपयोग करके फिल्टर में फंसे 99% तक बैक्टीरिया को स्टेरिलाइज करने में सक्षम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here