टैबलेट मार्केट में Samsung भारत में नंबर वन, जून तिमाही में 220% रही ग्रोथ

Join Us icon

Samsung ने भारत में टैबलेट मार्केट अपना दबदबा बना रखा है। सैमसंग ने एक बयान जारी कर बताया कि जून में ख़त्म हुई दूसरे क्वार्टर तक देश के टैबलेट मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत रही। इसके साथ ही जून तिमाही में सैमसंग की साल दर साल ग्रोथ 220 प्रतिशत रही। सैमसंग ने IDC Worldwide Quarterly की पर्सनल कम्यूटिंग डिवाइस ट्रैकर रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि सैमसंग ने मार्केट में लगातार दूसरे क्वार्टर में पहले पायदान पर बना हुआ है।

सैमसंग ने टैबलेट कैटेगरी में नेक्स्ट लेवल प्रोडक्ट लॉन्च कर कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित किया है। सैमसंग ने यूज़र्स की पसंद को देखते हुए मार्केट में एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही सैमसंग ने नए टैबलेट लॉन्च को लेकर बजट पर भी काफ़ी ध्यान दिया है। यही कारण है कि अफोर्डेबल टैबलेट से कंपनी को काफ़ी फ़ायदा हुआ है। सैमसंग ने हर प्राइस सेग्मेंट 20 हज़ार रुपए से कम, मिड रेंज 20 हज़ार से 40 हज़ार रुपये तक और प्रीमियम 40 हज़ार से ज़्यादा क़ीमत के टैबलेट मार्केट में पेश किए हैं।

samsung-galaxy-tab-s7-keypad

Galaxy Tab A7 यूजर्स की पहली पसंद

सैमसंग की मार्केट में सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी 20 हज़ार रुपये वाले सेग्मेंट रही। जून तक इस सेग्मेंट में सैमसंग की मार्केट में हिस्सेदारी क़रीब 49 प्रतिशत की रही। सैमसंग ने भारत में हाल में ही अफोर्डेबल टैबलेट Galaxy Tab A7 Lite को लॉन्च किया है। सैमसंग के Galaxy Tab A7 Lite के साथ साथ कंपनी ने 20 हजार रुपये से ज्यादा कीमत में Galaxy Tab A7 को लॉन्च किया है, जिसे भारत में बंपर रिस्पॉन्स मिला है। इस टैब में 10.4 इंच की डिस्प्ले और क्वाड स्पीकर के साथ Dolby Atoms सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme Pad सिर्फ 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जोरदार परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी दमदार बैटरी बैकअप

Samsung के प्रीमियम सेगमेंट की बात करें तो यहां Galaxy Tab S7, Tab S7+ और Tab S7FE यूजर्स के लिए दमदार ऑप्शन हैं। Samsung ने कुछ दिन पहले ही Galaxy Tab S7 FE का भारत में Wi-Fi वेरिएंट लॉन्च किया है। यह भी पढ़ें : मोटोरोला ने किया कमाल, Motorola Air Charging से बिना तार और चार्जिंग पैड के चार्ज होंगे स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here