Samsung ने कराया एस पेन सपोर्ट वाले नए ट्राई-फोल्डिंग फ्लिप फोन/टैबलेट का पेटेंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/samsung-patent-tri-folding-flip-phone-tablet.jpg
Highlights

Samsung कथित तौर पर अपने पहले ट्राइ-फोल्डिंग फोन Galaxy G Fold पर काम कर रहा है, जो हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए Huawei Mate XT को टक्कर देगा। कहा जा रहा है कि यह नया ट्राइ-फोल्डेबल डिवाइस इस साल के अंत में Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 के साथ डेब्यू कर सकता है। इसी बीच, Samsung का एक नया पेटेंट ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें एक ट्राइ-फोल्डिंग फ्लिप-स्टाइल डिवाइस दिखाया गया है। इस बारे में पूरी जानकारी आप आगे देख सकते हैं।

सैमसंग ट्राई-फोल्डिंग फ्लिप डिवाइस

चूंकि यह डिजाइन फिलहाल पेटेंट स्टेज में है, इसलिए इसके हार्डवेयर के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हमें यह भी नहीं पता कि कंपनी इस डिजाइन को भविष्य में कमर्शियल प्रोडक्ट के रूप में लाएगी या नहीं। हालांकि, इससे यह संकेत मिलता है कि ब्रांड ट्राइ-फोल्डेबल डिजाइन पर काम कर रहा है।

जहां तक ट्राइ-फोल्डिंग फोन की बात है, जो पहले से डेवलपमेंट में है उसकी रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 9.96-इंच का डिस्प्ले हो सकता है, जो कि Samsung Galaxy Z Fold 6 के 7.6-इंच के इंटरनल डिस्प्ले की तुलना में काफी बड़ा है। Huawei Mate XT की बात करें तो यह 10.2-इंच का अनफोल्डेड स्क्रीन प्रदान करता है। जब Galaxy G Fold फोल्ड होगा तो यह 6.54-इंच की स्क्रीन ऑफर कर सकता है। इनवर्ड फोल्डिंग मैकेनिज्म डिवाइस को थोड़ा मोटा बना सकता है।