Samsung का शॉक! Galaxy S26, S26 Plus और Galaxy S26 Ultra का प्राइस बढ़ा

Join Us icon

प्राइस हाइक की मार सैमसंग स्मार्टफोंस पर भी पड़ी है। कंपनी की फ्लैगशिप ‘एस’ सीरीज की कीमतों में इजाफा हो गया है और सीरीज के सभी मॉडल्स का रेट बढ़ गया है। आज 23 अक्टूबर से Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को खरीदने के लिए ज्यादा पैसा चुकाना पड़ेगा। कौन-सा सैमसंग फोन कितना महंगा हुआ है, इसका ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy S26

मेमोरी वेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतप्राइस हाइक
12GB RAM + 256GB Storage₹87,999₹1,02,999₹15,000
12GB RAM + 512GB Storage₹1,07,999₹1,22,999₹15,000

सैमसंग गैलेक्सी एस26 5जी फोन की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस 12जीबी रैम वाले 5जी फोन का स्टार्टिंग प्राइस पहले 87,999 रुपये था जो अब 1 लाख से पार जा चुका है। यह सैमसंग फोन 2nm Exynos 2600 प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें LPDDR5X RAM भी दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4300mAh बैटरी लगी है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 मौजूद है।

Samsung Galaxy S26 में 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है जो Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी है। इसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और विज़न बूस्टर का सपोर्ट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 12 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल 3x Telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग 5जी फोन 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S26 Plus

मेमोरी वेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतप्राइस हाइक
12GB RAM + 256GB Storage₹1,19,999₹1,34,999₹15,000
12GB RAM + 512GB Storage₹1,39,999₹1,54,999₹15,000

सैमसंग गैलेक्सी एस26 प्लस 5जी फोन का स्टार्टिंग प्राइस पहले 1,19,999 रुपये था जो अब 1,34,999 रुपये हो चुका है। इसकी कीमत भी 15,000 रुपये बढ़ी है जो सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर लागू हुई है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें भी Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ LPDDR5X RAM मिलती है। पावर बैकअप के लिए यह सैमसंग फोन 4900mAh सपोर्ट करता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। Wi-Fi 7 के साथ ही इस मोबाइल में Bluetooth 6.0 का सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy S26+ 5G फोन Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी 6.7-इंच की क्वॉडएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। इसपर भी 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और विज़न बूस्टर का सपोर्ट मौजूद है। इसका कैमरा सेग्मेंट भी एस26 जैसा ही जिसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra

मेमोरी वेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतप्राइस हाइक
12GB RAM + 256GB Storage₹1,39,999₹1,54,999₹15,000
12GB RAM + 512GB Storage₹1,59,999₹1,74,999₹15,000
12GB RAM + 512GB Storage₹1,89,999₹2,14,999₹25,000

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन पर 25 हजार का प्राइस हाइक हुआ है जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपये हो गई है। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर काम करता है जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G फोन में Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी 6.9-इंच की QHD+ डिस्प्ले लगी है जिसके साथ 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 2600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 200MP OIS सेंसर + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो + 10MP टेलीफोटो लेंस लगा हैं वहीं फ्रंट पर 12MP सेल्फी सेंसर लगाया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here