सैमसंग ​फिर देगा शाओमी टक्कर, ला रहा है बेहद ही सस्ता एंडरॉयड गो फोन

Join Us icon

सैमसंग ने हाल ही में इंडियन बाजार में गैलेक्सी एम सीरीज़ को पेश करते हुए दो स्मार्टफोन गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम10 लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन भारत में अपने आप को हिट साबित कर चुके हैं। कम बजट में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोंस से शाओमी रेडमी फोंस को कड़ी टक्कर मिली है। लेकिन लगता है कि सैमसंग इतने भर से रूकने वाली नहीं है। ताजा ​खबर में सामने आया है कि सैमसंग अपने नए एंडरॉयड गो स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही इस स्मार्टफोन को बाजार में उतारने वाली है। सैमसंग के इस आगामी एंडरॉयड गो स्मार्टफोन को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है।

चीनी बेंचमर्किंग साइट गीकबेंच पर सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को देखा गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 12 फरवरी की ही है। गीकबेंच पर सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को सैमसंग एसएम-ए260एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग में स्मार्टफोन के प्रोसेसर के साथ ‘गो’ लिखा हुआ है जिससे पुष्टि हुई है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड गो वर्ज़न पर लॉन्च किया जा सकता है।

samsung SM-A260F listed on Geekbench with android go 1gb ram in hindi

स्पेसिफिकेशन्स भी आई सामने

सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को एमएसपी ने सबसे पहले स्पॉट किया है। इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच के अनुसार सैमसंग का यह आगामी स्मार्टफोन 1जीबी रैम मैमोरी के साथ बाजार में लॉन्च होगा। लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन को एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित बताया गया है।

सैमसंग ने की गैलेक्सी नोट 9 और एस9+ की कीमत कम, ​मिलेगा 32,000 रुपये तक का फायदा

वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टा-कोर कोर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर तथा 14एनएम टेक्नोलॉजी पर बना सैमसंग का ही एक्सनॉस 7870 चिपसेट दिया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-टी830 जीपीयू देखने को मिल सकता है। स्कोरिंग की बात करें तो गीकबेंच ने सैमसंग के इस आगामी एंडरॉयड गो फोन को सिंगल-कोर में जहां स्कोर दिया है वहीं मल्टी-कोर में इस स्मार्टफोन को स्कोर प्राप्त हुआ है।

नोकिया का सस्ता स्मार्टफोन नोकिया 1 प्लस आया सामने, शाओमी से भी कम होगी कीमत

आपको बता दें कि लंबे समय से सैमसंग ने कोई भी एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया गया है। एंडरॉयड गो होने के चलते यह स्मार्टफोन कम स्पेसिफिकेशन्स के बावजूद फास्ट प्रोसेसिंग करने में सक्षम होगा। इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स जहां हल्की होगी वहीं कीमत के मामले में भी यह सैमसंग स्मार्टफोन बेहद सस्ता होने वाला है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here