सैमसंग के सस्ते गैलेक्सी ए सीरीज फोन में भी होगा इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, अब ओपो और वीवो को मिलेगी चुनौती

Join Us icon

इस साल वीवो ने एक्स21 के साथ इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की शुरूआत की थी। वीवो के बाद ओपो, वनप्लस और हुआवई जैसी कंपनियों ने अपने फोन पेश किए जिनमें स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया था। वहीं इस कड़ी में नया नाम सैमसंग का जुड़ने वाला है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन सैमसंग गैलेक्सी एस10 से इसकी शुरुआत कर सकती है। परंतु अब सैमसंग फैंस के लिए एक और खबर है जो काफी अच्छी कही जा सकती है। जानकारी के अनुसार कंपनी अगले साल लॉन्च होने वाले अपने सस्ते ए सीरीज के फोन में भी इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट को पेश कर सकती है। इसके लिए वेंडर भी तय कर लिया गया है।

सैममोबाइल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2019 में आने वाले गैलेक्सी ए सीरीज के फोन इस फीचर्स से लैस हो सकते हैं। इसके लिए सैमसंग चीन की एक कंपनी ऐगीज़ टेक्नोलॉजी से बात कर रही है और अब यह अंतिम निर्णय तक आ चुका है। यह कंपनी फोन के लिए आॅटिकल डिस्पले बेस्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर बनाने का कार्य करती है। हालांकि इसका आॅप्टिकल सेंसर क्वालकॉम के अल्ट्रासोनिक सेंसर से अडवांस नहीं है। खबर के अनुसार अल्ट्रासोनिक सेंसर का उपयोग कंपनी गैलेक्सी एस10 में करेगी जकिब ऐगीज़ टेक्नोलॉजि द्वारा उपल्ब्ध होने वाले सेंसर्स का उपयोग गैलेक्सी के ए सीरीज फोन में किए जाएंगे। शाओमी का धमाका : रेडमी नोट 6 प्रो इंडिया में लॉन्च, इसमें है 6जीबी रैम, 4,000एमएएच बैटरी और 4 कैमरा सेंसर

जैसा कि मालूम है आॅप्टिकल सेंसर लाइट के द्वारा काम करता है। यह स्क्रीन पर लाइट इफेक्ट के माध्यम से उंग्लि को स्कैन करता है। यह यूनिक फिंगर पैटर्न को कैप्चर करता है जिससे कि फोन के अनलॉक किया जा सके। यह कंपनी अब तक कई दूसरे निर्माताओं के लिए भी सेंसर्स का निमार्ण कर रही है। सैमसंग लाएगा वी और ओ शेप नॉच वाला फोन, गैलेक्सी एम2 होगा पहला डिवाइस

हालांकि यह अब तक साफ नहीं है कि कंपनी इसका उपयोग किस मॉडल के साथ करेगी। परंतु सैमसंग यूजर्स के लिए अच्छी बात कही जा सकती है कि अब कम रेंज में उन्हें प्रीमियम फीचर मिलेगा।

चीनी मोबाइल कंपनियों से मिल रही लगातार प्रतियोगिता के बाद कंपनी अब नए इनोवेशन पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही है। हाल मेें सैमसंग ने गैलेक्सी ए7 और गैलेक्सी ए9 को भारतीय बाजार में उतारा है और इनमें क्रमश: 3 और 4 रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं 91मोबाइल्स ने इस बारे में एक खबर भी प्रकाशित की है जिसमें इस बात का दावा किया गया है कि कंपनी अपना पूरा पोर्टफोलियो बदलने वाली है। कम रेंज इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, 5जी फोन, 6 कैमरे वाले फोन इन्हीं कोशिशों को दर्शता है।