Samsung tri-fold फोन इस साल की तीसरी तिमाही में Fold 7, Flip 7, Flip FE के साथ हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/samsung-tri-fold-phone-launch-fold-flip-7-fe-q3-report.jpg
Highlights

Samsung ने 2019 में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन और 2020 में अपना पहला फ्लिप फोन लॉन्च किया था। तब से यह इन दोनों डिवाइसों के सक्सेसर लॉन्च करता आ रहा है। हालांकि, इन स्मार्टफोंस में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन इस साल सैमसंग अपनी फोल्डेबल रेंज का विस्तार करते हुए एक tri-fold (तीन बार फोल्ड होने वाला) फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा, Z Fold और Z Flip डिवाइस की सातवीं जनरेशन और Z Flip का फैन एडिशन भी लॉन्च किया जाएगा। आइए, आगे आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सैमसंग फोल्डेबल्स 2025: ट्राई-फोल्ड और Z Flip FE

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 स्पेक्स (संभावित)

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 अपने पिछले मॉडल से पतला होने की उम्मीद है और यहां तक कि सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 स्पेशल एडिशन से भी पतला होने की उम्मीद है जो सिर्फ 10.6 मिमी मोटा है। कंपनी एस-पेन डिजिटाइजर को छोड़कर ऐसा कर सकती है जैसा कि उन्होंने उपरोक्त स्पेशल एडिशन के साथ किया था।