Samsung ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 के साथ हो सकता है लॉन्च

सैमसंग ने पिछले महीने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर अपने ट्रिपल फोल्डिंग स्मार्टफोन को टीज किया था। हालांकि, इस डिवाइस से जुड़ी कुछ जानकारियां पहले ही 2024 में लीक हो चुकी थीं। हाल ही में हुआवे ने भी ग्लोबल लेवल पर Mate XT लॉन्च किया है जो दुनिया का पहला ट्रिपल फोल्डिंग स्मार्टफोन है। वहीं, अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग जल्द ही अपने Galaxy Tri-Fold का प्रोडक्शन शुरू कर सकता है और इसे आगामी गैलेक्सी जेड सीरीज के फोल्डेबल डिवाइसेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy tri-fold लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
- दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन ETNEWS की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग अप्रैल में अपने ट्रिपल फोल्डिंग स्मार्टफोन के लिए पार्ट्स की खरीद शुरू करने और अगली पीढ़ी की गैलेक्सी जेड सीरीज फोल्डेबल्स के साथ प्रोडक्शन शुरू करने की योजना बना रहा है।
- इसी रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि सैमसंग अपने ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 के साथ लॉन्च कर सकता है, जो 2025 की तीसरी तिमाही में डेब्यू कर सकते हैं।
- एक अन्य रिपोर्ट में डिवाइस के संभावित नाम का खुलासा किया गया है, जिसे Galaxy G Fold कहा जा सकता है। यह नाम मौजूदा Z लाइनअप से अलग है और रिपोर्ट के अनुसार, यह ट्राई-फोल्ड डिजाइन और फोल्डिंग मैकेनिज्म के कारण रखा जा सकता है। जिसके दो बार अंदर की ओर फोल्ड होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy tri-fold की डिटेल्स (संभावित)
- पहले की रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ट्राई-फोल्ड या गैलेक्सी G फोल्ड में 9.96-इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 के 7.6-इंच के इंटरनल डिस्प्ले की तुलना में काफी बड़ा होगा। हालांकि, यह हुआवे Mate XT के करीब होगा। जो पूरी तरह खुलने पर 10.2-इंच का डिस्प्ले प्रदान करता है।
- इसका वजन भी हुवावे के मेट एक्सटी के समान ही होने की उम्मीद है जिसका वजन 298 ग्राम है, लेकिन इसके अंदर की ओर मुड़ने वाले मैकेनिज्म के कारण यह ज्यादा मोटा हो सकता है। जबकि पूरी तरह से फोल्ड होने पर डिवाइस की लंबाई 6.54 इंच होने की उम्मीद है।
पहले यह रिपोर्ट किया गया था कि सैमसंग इस साल चार फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z फ्लिप 7, गैलेक्सी Z फोल्ड 7, गैलेक्सी Z फ्लिप FE और गैलेक्सी ट्राई-फोल्ड लॉन्च कर सकता है। अगर यह सच है, तो Z फ्लिप FE सैमसंग का एक किफायती फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। हालांकि, गैलेक्सी ट्राई-फोल्ड की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह निश्चित रूप से Z फोल्ड सीरीज से महंगा होने की उम्मीद है और इसे लिमिटेड मात्रा में उपलब्ध कराया जा सकता है।