
Samsung ने चीन में Samsung W22 5G फोल्डेबल फ़ोन को लॉन्च कर दिया है। यह फ़ोन पिछले साल लॉन्च किए गए W21 स्मार्टफोन का सक्सेसर है। Samsung के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Galaxy Fold 3 5G की तरह हैं। Samsung W22 5G स्मार्टफोन में 7.6-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके साथ ही सैमसंग के आउटर डिस्प्ले में 6.2-इंच का HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया गा है। सैमसंग का यह फोन ऑक्टा कोर Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Samsung W22 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Samsung W22 5G कीमत और उपलब्धता
Samsung W22 5G स्मार्टफोन को ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। सैमसंग के इस फोन को चीन में 16,999 CNY (करीब 1,98,755 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। चीन में यह फोल्डेबल स्मार्टफोन को सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है।
Samsung W22 5G स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर
Samsung W22 5G स्मार्टफोन में 7.6-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन 2208 x 1768 पिक्सल है। इस डिस्प्ले में 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। इसके साथ ही आउटर डिस्प्ले की बात करें तो 6.2-इंच का है। रिफ्रेश रेट 120Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1500 निट्स है। इस डिस्प्ले में कोर्निंग ग्लास विकटस प्रोटेक्शन दिया जाएगा। Samsung W22 5G स्मार्टफोन को Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया गया है। यह फोन 16GB की RAM और 512GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। सैमसंग का यह फोन Android 11 पर आधारित One UI 3.1 पर रन करता है। Samsung W22 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल प्राइमरी मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 4MP का अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 50MP कैमरा और 65W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
कनेक्टिविटी की बात करें तो Samsung W22 5G स्मार्टफोन में 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ax, Bluetooth v5.2 LE, अल्ट्र-वाइडबैंड, GPS और GLONASS, USB Type-C पोर्ट और NFC दिया गया है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में 4400mAh की बैटरी और 25W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फ़ोन में 10W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन में S Pen का सपोर्ट दिया है। यह भी पढ़ें : Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन दमदार खूबियों के साथ लॉन्च, जानें कीमत



















