₹9,999 में लॉन्च हुआ 50MP कैमरा और 4GB RAM वाला Moto G14, इस सस्ते स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स देखें यहां

Join Us icon
Highlights

  • ऑफर्स के साथ इसेे 9,299 में खरीदा जा सकेगा
  • फोन 3 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड के साथ आता है।
  • इसे आईपी52 रेटिंग प्राप्त है जो वॉटरप्रूफिंग देती है।

मोटोरोला ने आज भारतीय मोबाइल बाजार के लो बजट सेग्मेंट में नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से Moto G14 इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस सस्ते स्मार्टफोन का प्राइस सिर्फ 9,999 है जो 50MP Camera, 6GB RAM और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। मोटो जी14 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व सेल ऑफर्स से जुड़ी पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G14 प्राइस

मोटो जी14 इंडिया में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च हुआ है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन का लॉन्च प्राइस 9,999 रुपये है। Moto G14 पर कंपनी 750 रुपये के ऑफर्स भी दे रही है जिसके बाद फोन को सिर्फ 9,249 रुपये में खरीदा जा सकेगा। नए मोटोरोला फोन की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 8 अगस्त से शुरू होगी।

Moto G14 स्पेसिफिकेशन्स

Display6.5″ FHD+ Punch-Hole
ProcessorUNISOC T616 + 4GB RAM
Camera50MP Dual Rear + 8MP Front
Battery20W Charging + 5,000mAh Battery

स्क्रीन : मोटो जी14 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जिसे 6.5 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल ​डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह ​स्क्रीन पांडा ग्लास से प्रोटेक्टेड है जिसपर 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट प्राप्त होती है।

प्रोसेसर : Moto G14 एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो माययूएक्स के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में यूनिसोक टी616 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी57 जीपीयू मौजूद है।

कैमरा : फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नए मोटो फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और एक मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के ​लिए Moto G14 को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज के बाद इसमें 94 घंटे तक लगातार म्यूजिक सुना जा सकता है। यह मोबाइल फोन 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

अन्य फीचर्स : मोटो जी14 आईपी52 रेटिड है जो इसे वॉटरप्रूफिंग प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए इसके साइड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर और 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। फोन की मोटाई सिर्फ 7.99एमएम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here