
अप्रैल के महीने में वीवो का बड़ा लॉन्च इवेंट होने की उम्मीद है। इसमें कंपनी कई नए डिवाइस पेश कर सकती है, जिसमें Vivo X200 Ultra, X200S, Pad 4 Pro टैबलेट और Watch 5 जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। वहीं, लॉन्च से पहले वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने Vivo X200S की पहली तस्वीर शेयर की है, जिससे फोन के डिजाइन के बारे में आप अंदाजा लगा सकते हैं। आगे हमने इस फोन के लुक और संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से बताया है।
Vivo X200S का डिजाइन और अन्य डिटेल्स
वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ द्वारा शेयर की गई इमेज से Vivo X200S का फ्रंट सामने आया है।
- फ्लैट डिस्प्ले: आप इमेज में देख सकते हैं कि आगामी Vivo X200S में फ्लैट डिस्प्ले होगा, जबकि मौजूदा Vivo X200 में माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन दी गई थी।
- वायरलेस चार्जिंग: डिवाइस को एक कार के अंदर चार्जिंग के लिए रखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि यह वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह एक बड़ा अपग्रेड है, क्योंकि Vivo X200 में यह फीचर नहीं है।
- अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर: तस्वीर में यह भी देखा गया है कि फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले पर पहले से ऊपर की ओर पोजिशन किया गया है और यह अल्ट्रासोनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकता है।
Vivo X200S के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo X200S में 6.67-इंच का OLED LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
- प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन मीडियाटेक Dimensity 9400 Plus चिपसेट से लैस हो सकता है। यह प्रोसेसर बेहद ही ताकतवर माना जा रहा है।
- रैम और स्टोरेज: Vivo X200S में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिये जा सकते हैं।
- कैमरा: Vivo X200S के बैक पैनल पर Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जो एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में आ सकता है। इसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP LYT-600 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लेंस होने की उम्मीद है।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है।
- अन्य: Vivo X200S में को कंपनी IP68/IP69 रेटिंग के साथ एक मजबूत मेटल मिडिल फ्रेम में पेश कर सकती है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाएगा।
- कलर ऑप्शन: यह आगामी वीवो फोन ब्लैक और सिल्वर जैसे दो कलर्स में उपलब्ध हो सकता है।










