भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने घोषणा की है कि 1 फरवरी 2025 से भारत में विशेष कैरेक्टर वाली UPI ट्रांजेक्शन IDs को अस्वीकार कर दिया जाएगा। यह कदम NPCI द्वारा मार्च 2024 में घोषित UPI तकनीकी विशिष्टताओं को लागू करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
UPI transaction IDs के लिए NPCI दिशा-निर्देश
- 9 जनवरी 2025 को NPCI द्वारा जारी एक सर्कुलर के अनुसार, बैंकों, थर्ड-पार्टी ऐप्स और भुगतान सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया गया है कि वे UPI ट्रांजेक्शन IDs में $, #, @, % जैसे विशेष कैरेक्टर का उपयोग न करें। इसके बजाय, UPI ट्रांजेक्शन IDs में केवल अल्फा-न्यूमेरिक कैरेक्टर होने चाहिए।
- NPCI ने यह भी कहा है, “विशिष्टताओं के अनुपालन की गंभीरता को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि UPI ट्रांजेक्शन ID में कोई भी विशेष कैरेक्टर स्वीकार नहीं किया जाएगा। विशेष वर्ण वाले ट्रांजेक्शन IDs वाले किसी भी ट्रांजेक्शन को केंद्रीय प्रणाली द्वारा अस्वीकार कर दिया जाएगा।”
इसका मतलब है कि 1 फरवरी के बाद, NPCI उन सभी लेन-देन को अस्वीकृत करना शुरू कर देगा जो UPI के तकनीकी विनिर्देशों को पूरा नहीं करते, जिनमें लेन-देन ID में विशेष कैरेक्टर का न होना शामिल है।
आपको बता दें कि यह बदलाव उपयोगकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि यदि उनके UPI ऐप द्वारा उत्पन्न ट्रांजेक्शन ID NPCI के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं है, तो उनके ट्रांजेक्शन अस्वीकार हो सकते हैं या भुगतान फेल हो सकते हैं।
यूजर्स क्या कर सकते हैं?
पेमेंट फेल से बचने के लिए, यूजर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने उपयोग किए गए UPI ऐप का नए वर्जन डाउनलोड करें। इसके अलावा, ऐप्स को केवल वैध स्रोतों से, जैसे Google Play Store और Apple App Store से ही डाउनलोड करें।।
थर्ड-पार्टी स्रोतों से डाउनलोड किए गए ऐप्स का उपयोग करने से भुगतान समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि ऐप्स में अपडेट में देरी हो सकती है। NPCI ने एक पुराने सर्कुलर में यह भी कहा था कि UPI ट्रांजेक्शन IDs को अद्वितीय और 35 कैरेक्टर लंबा होना चाहिए, ताकि यह उसके तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।