
Vivo जल्द ही चीन में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस डिवाइस को जून के आखिर तक पेश कर सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले इस फोन की बैटरी और कई बड़े फीचर्स लीक हो गए हैं। उम्मीद है यह पूर्व मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X Fold 6 3C लिस्टिंग
लीक के अनुसार Vivo X Fold 6 में बड़ी डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है। टिपस्टर Experience More ने दावा किया है कि इस फोन की बैटरी को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन के अनुसार डिवाइस में 2,807mAh और 3,863mAh की डुअल-सेल बैटरी मिल सकती है। जिसकी कुल रेटेड साइज 6,670mAh होगी। ऐसे में इसकी टिपिकल बैटरी क्षमता करीब 6,900mAh हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह पूर्व मॉडल से अपग्रेड बैटरी के साथ आ सकता है।
Vivo X Fold 6 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X Fold 6 में MediaTek का सबसे पावरफुल Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस और बेहतर AI फीचर्स दे सकता है। फोन में हाई-एंड मल्टीटास्किंग, गेमिंग और फोल्डेबल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी कई प्रीमियम ऑप्टिमाइजेशन भी दे सकती है।
Vivo X Fold 6 के रियर में बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। ऐसे में यह डिवाइस फोल्डेबल सेगमेंट में फोटोग्राफी के मामले में दमदार साबित हो सकता है।
सिक्योरिटी के लिए Vivo X Fold 6 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा फोन में हाई-लेवल वाटर रेसिस्टेंस भी दिया जा सकता है।
ब्रांड ने फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन आने वाले दिनों में आधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है। उम्मीद है Vivo का यह नया फोल्डेबल लॉन्च के बाद Oppo और Honor जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











