
आज के समय में लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने फोन्स में एक से बढ़कर एक फीचर्स दे रही हैं। इसी को देखते हुए साल 2018 में कंपनियों ने ग्राहकों को लुभान के लिए हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा को पेश किया था। वहीं, अब जपान की कंपनी सोनी की ओर से खबर सामने आ रही है कि कंपनी 6 रियर कैमरे वाले फोन को पेश कर सकती है। इस फोन को कंपनी अपनी एक्सपीरिया सीरीज के अंदर पेश करेगी।
इससे पहले कंपनी ने इस साल फरवरी में MWC के दौरान Sony Xperia 1 को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी अपने कदम आगे बढ़ते हुए कुछ अलग करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इससे पहले नोकिया 9 प्योरव्यू को भी 5 कैमरे के साथ पेश किया जा चुका है। इसे भी पढ़ें: Sony अब भारत में लॉन्च नहीं करेगी स्मार्टफोन, जानें क्या है वजह
टिपस्टर Max J ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि सोनी अपने 6 रियर कैमरे वाले फोन पर काम कर रही है। इसके अलावा फोन में दो फ्रंट कैमरे होंगे। अगर यह रिपोर्ट सच साबित होती है तो Xperia दुनिया का पहला फोन होगा जो कि 6 रियर कैमरे और 2 डुअल फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया जाएगा।
टिपस्टर ने Xperia 1 की एक तस्वीर भी शेयर की है जो कि कॉनसेप्ट बेस्ड इमेजिनेशन पर बनाई गई है। सोर्स के अनुसार फोन पर फिलहाल काम किया जा रहा है और इसकी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें:
बता दें कि सोनी अब भारत में अपना कोई भी नया स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी। मोबाइल पोर्टफोलियो में लगातार हो रहे नुकसान के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि वह अब साउथ अफ्रीका, साउथ एशिया और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में भी फोकस नहीं करेगी।


















