7 अप्रैल को रिलीज होगी Etharkkum Thunindhavan, जानें डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/south-actor-movie.jpg

साउथ फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ी खबर हैं। हाल ही में साउथ सिनेमा पर रिलीज हुई स्टार एक्टर सूर्या (Suriya) की फिल्म ‘इथरकुम थुनिंधवन’ (Etharkkum Thunindhavan) अब OTT पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड कमाई करने के बाद इस फिल्म (south movie hindi) को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज किया जाने वाला है। अगर आप भी साउथ की फिल्मों के फैन हैं तो इस आने वाली फिल्मों को 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर देख सकता है।

Suriya Movie Etharkkum Thunindhavan

इस फिल्म को बड़े पर्दा पर तो Tamil के साथ ही Hindi, Telugu, Malayalam and Kannada भाषा में रिलीज किया गया था। लेकिन, नेटफ्लिक्स पर शायद इस फिल्म को Tamil भाषा में लाया जा रहा है। लेकिन, उम्मीद है कि जल्द ही हिंदी भाषा (south movie hindi dubbed) में भी यह फिल्म लाई जाएगी। इसे भी पढ़ें: OTT पर रिलीज होने वाली हैं South की ये धमाकेदार फिल्में, अभी बना लें देखने का प्लान

Suriya Movie Etharkkum Thunindhavan Story

फिल्म ‘एथरक्कुम थुनिंधवन’ की कहानी की बात करें तो इसमें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई गई है। वहीं, फिल्म ‘इथरकुम थुनिंधवन’ पंडिराज ने डायरेक्ट की है जिसको उन्होंने लिखा भी है। सूर्या की कई फिल्में हिंदी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुई हैं, जिसमें हाल ही में रिलीज हुई ‘जय भीम’ भी शामिल है। यही वजह है कि सूर्या की बढ़ती पॉपुलेरिटी की वजह से इस फिल्म के ओटीटी रिलीज के लिए लोगों को खास इंतजार है।

Netflix India plans

आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान अब केवल 149 रुपये प्रति माह में मिलता है। वहीं, प्रीमियम प्लान अब 799 रुपये से घटकर 649 रुपये प्रति माह में लिया जा सकता है। नीचे हमने एक टेबल के माध्यम से आपको पहले के प्राइस और नए प्राइस की जानकारी दी है। इसे भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ फ्री में देखने का हुआ इंतजाम, 7 अप्रैल को होगी रिलीज

PLAN NAME OLD PRICE NEW PRICE
Mobile plan Rs 199 Rs 149
Basic plan Rs 499 Rs 199
Standard plan Rs 649 Rs 499
Premium plan Rs 799 Rs 649

 

लेटेस्ट वीडियो

बता दें कि स्ट्रीमिंग सर्विस OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर अपना पासवर्ड किसी से शेयर करना एक आम बात है। अक्सर हम अपने दोस्तों या करीबियों के साथ अपना पासवर्ड शेयर कर लेते हैं। लेकिन, जल्द ही Netflix पर ऐसा करने के कारण आपको पैसे चुकाने पड़ सकते हैं, जिसकी तैयारी कंपनी कर रही है। दरअसल, लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ऐसे लोगों को नेटफ्लिक्स इस्तेमाल करते रहने के लिए एडिशनल शुल्क का भुगतान करने के लिए कहेगी।