साउथ की धमाकेदार फिल्म Major की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें

साउथ की फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Pushpa, KGF और RRR जैसी धमाकेदार (South Indian Movie) के ओटीटी रिलीज के बाद अब South के लिए सुपरस्टार अदिवि शेष (Adivi Sesh) की फिल्म ‘मेजर’ (Major) भी OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है। पिछले महीने 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म पूर एक महीने बाद OTT Platform पर दस्तक देने वाली है। अगर आप भी इस शानदार फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं तो अब आप आराम से अपने पूरे परिवार के साथ घर बैठे फिल्म को देख सकेंगे।
इस दिन रिलीज होगी मेजर
बता दें कि Netflix ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक Post कर इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर किया जिसमें कैप्शन के तौर पर लिखा गया है कि उन्होंने लिखा कि, एक बेटे की अनकही कहानी। एक पिता की अनकही कहानी। एक सैनिक की अनकही कहानी। मैं मेजर 3 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी और मलयालम में आ रहा है! इस पोस्ट के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसे भी पढ़ें: करोड़ों में बिके Shah Rukh Khan की jawan के OTT राइट्स, यहां होगी स्ट्रीम
शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जिंदगी पर आधारित है फिल्म
बता दें, इस फिल्म की कहानी शदीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन (Major Sandeep Unnikrishnan) के अद्भुत साहस और पराक्रम पर बेस्ड है। मेजर संदीप Mumbai में 26/11 को हुए आतंकी हमले में कई लोगों की जान बचाते हुए शहीद हो गए थे। फिल्म में आतंकी हमले के साथ ही शहीद मेजर के बचपन, लव स्टोरी और देश के लिए दिए गए योगदान को दिखाया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मिला प्यार
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं अब देखना होगा कि उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कितना दर्शकोें को पसंद आती है। साथ ही आपको बता दें कि अदिवी शेश स्टारर सुपरस्टार महेश बाबू के प्रोडक्शन बैनर तले बनी फिल्म है। इसे भी पढ़ें: इस दिन OTT पर आ रही Akshay Kumar की फिल्म Samrat Prithviraj, जानें कब होगी रिलीज
देखें फिल्म का ट्रेलर