
Shah Rukh Khan काफी लंबे समय बाद अपने दर्शकों को फिर से एंटरटेन करने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में SRK की अपकमिंग फिल्म (Shah Rukh Khan upcoming film) Jawan का फर्स्ट लुक और टीजर शेयर किया गया था, जिसके बाद से उनके फैन्स को फिल्म के रिलीज को बड़ी ही बेस्ब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि अभी, Jawan Trailer और Release date का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, ओटीटी के दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज से पहले ही करोड़ो में ओटीटी राइट्स को बेच दिया है। आइए आगे जानते हैं कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थिएटर रिलीज के बाद जवान को स्ट्रीम किया जाएगा।
रिलीज से पहले SRK की जवान ने कमाए 100 करोड़ से भी ज्यादा
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) को बेचे गए हैं। इससे साफ है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ समय बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘नेटफ्लिक्स’ (Jawan On OTT) पर रिलीज होगी। खबरों के अनुसार मेकर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के बीच तकरीबन 120 करोड़ रुपये की डील फाइनल हुई है। इसे भी पढ़ें: अब इस OTT पर चलेगा Kamal Haasan फिल्म Vikram का जादू, जानें रिलीज डेट और टाइम
An action-packed 2023!!⁰Bringing #Jawan to you, an explosive entertainer in cinemas 2nd June 2023.⁰In Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam and Kannada.
@gaurikhan @Atlee_dir @RedChilliesEnt https://t.co/3MWGKNwAwZ— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 3, 2022
2023 में रिलीज होगी जवान
आपको बता दें कि शाहरुख खान की यह पहली ऐसी फिल्म है, जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। कुछ समय पहले शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस फिल्म की रिलीज डेट और टीजर को शेयर किया था। यह फिल्म साल 2023 में 3 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसे भी पढ़ें: इस दिन OTT पर आ रही Akshay Kumar की फिल्म Samrat Prithviraj, जानें कब होगी रिलीज
It’s a special RC project that has seen its wait because of inevitable issues surrounding us.But a few good men worked hard & made it happen. Want to thank @_GauravVerma the Co-Producer, @Atlee_dir and their Jawans for making this dream come to life. Now… Good to go Chief…! pic.twitter.com/7lhfMiE6hD
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 4, 2022
5 भाषा होगी रिलीज
इस फिल्म को शाहरुख की पत्नी गौरी खान प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म की खासियत यह होगी कि इसे हिंदी भाषा के साथ साथ यह तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
गौरतलब है कि शाहरुख खान इस फिल्म के अलावा कई और प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान के पास राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ और फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ भी नजर आने वाले हैं।


















