
Supermoon 2022 : सुपरमून यानी सबसे बड़ा चंद्रमा। साल 2022 खौगोलिय दृष्टिकोण से काफी रोचक साबित हो रहा है। पहले जून और फिर जुलाई में हम दो बार सुपरमून के साक्षी बन चुके हैं जिनके नाम स्ट्रॉबेरी मून और थंडर मून थे। वहीं अब एक बार फिर हम इस दिलचस्प प्राकृतिक जादू के गवाह बनने वाले हैं। इसी सप्ताह 11 अगस्त को साल का आखिरी Supermoon दिखाई देने वाला है जिसका नाम Full Sturgeon Moon फुल स्टर्जन मून रखा गया है।
Last Supermoon of 2022
2022 का आखिरी सुपरमून 11 अगस्त को आने वाला है। यह दिन अंतरिक्ष में रूचि रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। वहीं इंडिया में यह Supermoon एक्स्ट्रा स्पेशल इसलिए हो जाएगा क्योंकि 11 अगस्त के साथ ही 12 अगस्त की पूर्णिमा को भी भारत में सुपरमून देखा जा सकेगा। इन दिन चांद पृथ्वी के बहुत नजदीक दिखाई देगा और सुपरमून में चंद्रमा की आकृति बड़ी, साफ और हल्की रंगीन भी नज़र आएगी।
कुछ ऐसा था जून 2022 को भारत में दिखा सुपरमून :
क्या है फुल स्टर्जन मून
11 अगस्त को दिखने वाले सुपरमून का नाम ‘फुल स्टर्जन मून’ (Full Sturgeon Moon) रखा गया है। नासा के मुताबिक, स्टर्जन शब्द की उत्पत्ति अमेरिकी जनजाति अल्गोंक्विन (Algonquin) से हुई है। यह जनजाति दरअसल इस सीजन में हर साल स्टर्जन नाम की मछली को पकड़ती है और इसी वजह से इस पूर्णिमा को स्टर्जन मून कहा जा रहा है।






















