OPPO K14x 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 15 Sep 2026 11:31:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 3,000 रुपये तक महंगे हुए OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14-5g-k14x-5g-price-hike-india-september-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14-5g-k14x-5g-price-hike-india-september-2026/#respond Tue, 15 Sep 2026 11:28:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204221 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO K14 5GOppo ने भारतीय बाजार में अपनी K-सीरीज के दो स्मार्टफोंस OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी द्वारा जारी नए प्राइस हाइक के अनुसार, दोनों डिवाइस के अलग-अलग वेरिएंट्स पर 1,000 से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई कीमतें आज […]

The post 3,000 रुपये तक महंगे हुए OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO K14 5G

Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी K-सीरीज के दो स्मार्टफोंस OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी द्वारा जारी नए प्राइस हाइक के अनुसार, दोनों डिवाइस के अलग-अलग वेरिएंट्स पर 1,000 से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई कीमतें आज यानी 15 सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं। आइए, आगे सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।

OPPO K14x 5G की नई कीमतें

कंपनी ने OPPO K14x 5G के तीनों मेमोरी वेरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं। इसके 4GB + 64GB वैरियंट की पुरानी कीमत 17,999 रुपये थी। इसमें 1,000 की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 18,999 रुपये हो गई है। दूसरे मॉडल 4GB + 128GB की कीमत 19,999 थी। यह 2,000 रुपये महंगा हुआ है। इसका नया दाम 21,999 रुपये है। फोन का 6GB + 128GB मॉडल पहले 22,999 रुपये का था। इसमें भी 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है और अब इसे 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

OPPO K14 5G की नई कीमतें

सीरीज के OPPO K14 5G के दो वेरिएंट्स पर भी बड़ा प्राइस हाइक देखने को मिला है। फोन के 6GB + 128GB वैरियंट की पुरानी कीमत 23,999 रुपये थी। कंपनी ने इसके दाम में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है जिसके बाद इसका नया प्राइस 25,999 रुपये हो गया है।

यदि 6GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की बात करें तो इस पर सबसे ज्यादा 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह 25,999 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब ग्राहकों को इसके लिए 28,999 रुपये देने होंगे।

ओप्पो ने कीमत बढ़ाने की वजह साफ नहीं की है, लेकिन कंपोनेंट की बढ़ती लागत को लगातार हो रहे प्राइस हाइक की बड़ी वजह माना जा रहा है। अगर आप इनमें से कोई भी डिवाइस खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अब आपको रिटेल और ऑनलाइन स्टोर्स पर नए दामों के साथ ही डिवाइस लेने होंगे।

OPPO K14x 5G के स्पेसिफिकेशंस

OPPO K14x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

OPPO K14x 5G फोन Android 16 आधारित ColorOS पर रन करता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है जिसके साथ Trinity Engine भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं, मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। जिसके साथ Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

OPPO K14 5G के स्पेसिफिकेशंस

OPPO K14 5G फोन में 1570 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

प्रोसेसिंग के लिए OPPO K14 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं, मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए ओपो के14 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Monochrome लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव होने पर डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 3,000 रुपये तक महंगे हुए OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14-5g-k14x-5g-price-hike-india-september-2026/feed/ 0
OPPO K14 और K14X 5G हुए महंगे, 2,000 रुपये तक बढ़ी कीमत, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14-k14x-price-hike-august-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14-k14x-price-hike-august-2026/#respond Mon, 10 Aug 2026 09:41:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201682 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO K14 5GOPPO ने अपनी K14 Series के दो स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह नई कीमतें 10 अगस्त से लागू हो गई हैं। अपडेटेड प्राइस लिस्ट के अनुसार Oppo K14X 5G और Oppo K14 5G के अलग-अलग RAM और स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक […]

The post OPPO K14 और K14X 5G हुए महंगे, 2,000 रुपये तक बढ़ी कीमत, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO K14 5G

OPPO ने अपनी K14 Series के दो स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह नई कीमतें 10 अगस्त से लागू हो गई हैं। अपडेटेड प्राइस लिस्ट के अनुसार Oppo K14X 5G और Oppo K14 5G के अलग-अलग RAM और स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। ऐसे में अगर आप OPPO K14 श्रृंखला के ये फोंस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब इसके लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। आइए, आगे आपको पूरी डिटेल्स देते हैं।

OPPO K14X की नई कीमत

OPPO K14X के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत पहले 16,999 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 17,999 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह 4GB RAM +128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 18,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये हो गई है।

Oppo K14X के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत अब 20,999 रुपये के बजाय 22,999 रुपये हो गई है।

OPPO K14 की नई कीमत

OPPO K14 के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह मॉडल पहले 21,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत 23,999 रुपये हो गई है। वहीं, 6GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 25,999 रुपये हो गई है। जबकि सीरीज के टॉप वैरियंट यानी 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत में भी 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है। इसकी कीमत अब 27,999 रुपये के बजाय 28,999 रुपये हो गई है।

OPPO K14x 5G के स्पेसिफिकेशंस

OPPO K14x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

OPPO K14x 5G फोन Android 16 आधारित ColorOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है जिसके साथ Trinity Engine भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं, मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। जिसके साथ Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

OPPO K14 5G के स्पेसिफिकेशंस

OPPO K14 5G फोन में 1570 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

प्रोसेसिंग के लिए OPPO K14 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं, मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए ओपो के14 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Monochrome लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है।

कीमत बढ़ने के बाद OPPO K14 Series के मॉडल्स अपने पुराने प्राइस से महंगे हो गए हैं। ऐसे में फोन लेने से पहले दूसरे स्मार्टफोंस से कीमत और फीचर्स की तुलना करना बेहतर रहेगा। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव होने पर डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post OPPO K14 और K14X 5G हुए महंगे, 2,000 रुपये तक बढ़ी कीमत, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14-k14x-price-hike-august-2026/feed/ 0
6000 रुपये तक महंगे हुए ओपो मोबाइल्स! OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G का प्राइस बढ़ा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-5g-phone-price-increased-k14-and-k14x/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-5g-phone-price-increased-k14-and-k14x/#respond Mon, 20 Jul 2026 06:12:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200290 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO K14 5Gओपो फैंस का आज बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने अपने दो सस्ते स्मार्टफोन का रेट बढ़ा दिया है। लॉन्च प्राइस की तुलना में OPPO K14x 5G फोन का रेट जहां 4,000 रुपये तक बढ़ चुका है। वहीं OPPO K14 5G पर 6,000 रुपये तक का प्राइस हाइक हो गया है। दोनों 5जी […]

The post 6000 रुपये तक महंगे हुए ओपो मोबाइल्स! OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G का प्राइस बढ़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO K14 5G

ओपो फैंस का आज बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने अपने दो सस्ते स्मार्टफोन का रेट बढ़ा दिया है। लॉन्च प्राइस की तुलना में OPPO K14x 5G फोन का रेट जहां 4,000 रुपये तक बढ़ चुका है। वहीं OPPO K14 5G पर 6,000 रुपये तक का प्राइस हाइक हो गया है। दोनों 5जी ओपो मोबाइल नई कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं जिन्हें खरीदने के लिए अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

ओपो के14एक्स प्राइस

OPPO K14x लॉन्च प्राइस प्राइस हाइक सेलिंग प्राइस
4GB RAM + 64GB Storage ₹12,999 ₹4,000 ₹16,999
4GB RAM + 128GB Storage ₹14,999 ₹4,000 ₹18,999
6GB RAM + 128GB Storage ₹16,999 ₹4,000 ₹20,999

ओपो के14एक्स सस्ता 5जी फोन बनकर पिछले महीने जून में ही लॉन्च हुआ था जिसका स्टार्टिंग प्राइस 12,999 रुपये था। लेकिन अब कंपनी ने इस मोबाइल के सभी वेरिएंट का दाम 4,000 रुपये बढ़ा दिया है। अब फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये हो चुकी है। वहीं 4जीबी+128जीबी का रेट 18,999 रुपये पहुंच चुका है। इस सस्ते 5जी फोन के टॉप वेरिएंट को पाने के लिए ग्राहकों को 20,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे। गौरतलब है कि यह फोन पर हुआ पहला प्राइस हाइक नहीं हैं। OPPO K14x 5G का रेट पहले भी बढ़ाया जा चुका है।

OPPO K14

ओपो के14 प्राइस

ओपो के14 5जी इंडिया में मार्च महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसे तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया था। यह ओपो मोबाइल 17,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च हुआ था जिसका रेट अब 21,999 रुपये हो चुका है। वहीं फोन के 6जीबी+256जीबी वेरिएंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और इसका प्राइस बढ़कर 24,999 रुपये हो चुका है। इस 5जी फोन का टॉप वेरिएंट 21,999 रुपये की कीमत पर लाया गया था लेकिन अब 6,000 रुपये के प्राइस हाइक के बाद इसकी कीमत 27,999 रुपये हो चुकी है। बताते चलें कि पहले भी यह फोन महंगा हो चुका है और अब नए प्राइस हाइक के बाद इसका रेट इतना ज्यादा हुआ है।

OPPO K14 लॉन्च प्राइस प्राइस हाइक सेलिंग प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage ₹17,999 ₹4,000 ₹21,999
6GB RAM + 256GB Storage ₹19,999 ₹5,000 ₹24,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹21,999 ₹6,000 ₹27,999

OPPO K14x 5G स्पेसिफिकेशन्स

ओपो के14एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ Trinity Engine भी लगा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिसके साथ Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

OPPO K14x

यह 5जी ओपो फोन रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM तक की ताकत (6जीबी+6जीबी) दे सकती है। OPPO K14x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले लगी है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह 5जी ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग वाला है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है।

फोटोग्राफी के लिए लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में यूजर्स को Dual-View Video मोड मिलता है जो व्लॉगिंग में काम आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सहित OTG सपोर्ट भी मिलता है।

OPPO K14 5G स्पेसिफिकेशन्स

OPPO K14 5G फोन भी एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 15.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाने रखने के लिए इसमें 3900mm SuperCool VC System लगाया गया है। यह मोबाइल 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। यह ओपो 5जी फोन भी रिवर्स चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

OPPO K14 5G फोन में 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले लगी है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पर Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स दिए गए हैं जिससे गीले हाथों से दस्ताने पहनकर भी डिस्प्ले पर बिना रूकावट काम किया जा सकता है। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है।

OPPO K14 5G

फोटोग्राफी के लिए ओपो के14 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Monochrome लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया ओपो का 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

The post 6000 रुपये तक महंगे हुए ओपो मोबाइल्स! OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G का प्राइस बढ़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-5g-phone-price-increased-k14-and-k14x/feed/ 0
15 हजार से कम का ओपो 5जी फोन हुआ महंगा! 3000 रुपये बढ़ा 6500mAh बैटरी वाले OPPO K14x 5G का दाम https://www.91mobiles.com/hindi/3000-rs-price-hike-on-oppo-k14x-5g-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/3000-rs-price-hike-on-oppo-k14x-5g-phone/#respond Wed, 17 Jun 2026 06:21:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198370 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO K14xओपो का सस्ता 5जी फोन अब महंगा हो गया है। कंपनी ने फरवरी महीने में OPPO K14x 5G इंडिया में लॉन्च किया था जो 6500mAh बैटरी, 50MP Camera और 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) की ताकत के साथ आया था। इस ओपो मोबाइल पर कंपनी ने 3,000 रुपये का प्राइस हाइक जारी कर दिया है। फोन […]

The post 15 हजार से कम का ओपो 5जी फोन हुआ महंगा! 3000 रुपये बढ़ा 6500mAh बैटरी वाले OPPO K14x 5G का दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO K14x

ओपो का सस्ता 5जी फोन अब महंगा हो गया है। कंपनी ने फरवरी महीने में OPPO K14x 5G इंडिया में लॉन्च किया था जो 6500mAh बैटरी, 50MP Camera और 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) की ताकत के साथ आया था। इस ओपो मोबाइल पर कंपनी ने 3,000 रुपये का प्राइस हाइक जारी कर दिया है। फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स की कीमत बढ़ गई है और आज से ही इस सस्ते 5जी फोन को खरीदने के लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

OPPO K14x 5G प्राइस

ओपो के14एक्स 5जी फोन इंडियन मार्केट में कुल तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। यह सस्ता 5जी फोन 12,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई थी। लेकिन अब कीमत में बढ़ोतरी के लिए इसे खरीदने के लिए 15,999 रुपये चुकाने होंगे। यानी यह ओपो मोबाइल अब 5जी फोन अंडर 15000 की कैटेगरी से बाहर आ गया है।

OPPO K14x 5G लॉन्च प्राइस सेलिंग प्राइस प्राइस हाइक
4GB RAM + 64GB Storage ₹12,999 ₹15,999 ₹3,000
4GB RAM + 128GB Storage ₹14,999 ₹17,999 ₹3,000
6GB RAM + 128GB Storage ₹16,999 ₹19,999 ₹3,000

इस फोन का 4जीबी+128जीबी वेरिएंट 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब 3 हजार रुपये के प्राइस हाइक के बाद इसका रेट बढ़कर 17,999 रुपये हो गया है। इसी तरह 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 19,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

OPPO K14x 5G स्पेसिफिकेशन्स

ओपो के14एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 565613 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं इस फोन में स्मूथ परफॉर्मेंस देने के लिए Trinity Engine भी लगा है।

OPPO K14x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले लगी है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह 5जी ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग वाला है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है।

oppo-k14x-5g-first-sale-india-price-offers-availability

फोटोग्राफी के लिए लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में यूजर्स को Dual-View Video मोड मिलता है जो व्लॉगिंग में काम आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इस ओपो 5जी फोन में तगड़ी 6,500mAh बैटरी लगाई गई है। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के​ बाद यह आराम से एक पूरा दिन निकाल सकती है। वहीं इस सस्ते 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस ओपो स्मार्टफोन में ग्राहकों को Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

यह 5जी ओप्पो फोन रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM तक की ताकत (6जीबी+6जीबी) दे सकती है। OPPO K14x 5G फोन कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सहित OTG सपोर्ट भी करता है। फोन अनलाकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

The post 15 हजार से कम का ओपो 5जी फोन हुआ महंगा! 3000 रुपये बढ़ा 6500mAh बैटरी वाले OPPO K14x 5G का दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3000-rs-price-hike-on-oppo-k14x-5g-phone/feed/ 0
OPPO K14X रिव्यू: स्टाइल में खूबसूरत, परफॉर्मेंस भी बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14x-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14x-review-in-hindi/#respond Tue, 10 Mar 2026 09:15:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191859 जब हमने OPPO K14X का रिव्यू किया तो यह बड़ा ही दिलचस्प था, क्योंकि कंपनी ने पुराने फोन के मुकाबले इसे सिर्फ 2,000 रुपये महंगा रखा है। अब सवाल यह था कि क्या यह फोन पहले से बेहतर हो गया है या फिर पुराने फोन को ही नए सांचे में ढालकर दे दिया गया है। तो चलिए इस बारे में विस्तार से बात करते हैं।

The post OPPO K14X रिव्यू: स्टाइल में खूबसूरत, परफॉर्मेंस भी बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रेनो और फाइंड सीरीज में बड़े-बड़े फोन लॉन्च करने के बाद ओपो ने कम रेंज में के14एक्स (OPPO K14X) मॉडल को भारतीय बाजार में पेश किया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च OPPO K13X का नया वर्जन है। हालांकि अब मोबाइल जगत पर मेमोरी की कीमत बढ़ने का असर दिखने लगा है और फोन महंगे होने लगे हैं। ऐसे में जब हमने OPPO K14X का रिव्यू किया तो यह बड़ा ही दिलचस्प था, क्योंकि कंपनी ने पुराने फोन के मुकाबले इसे सिर्फ 2,000 रुपये महंगा रखा है। अब सवाल यह था कि क्या यह फोन पहले से बेहतर हो गया है या फिर पुराने फोन को ही नए सांचे में ढालकर दे दिया गया है। तो चलिए इस बारे में विस्तार से बात करते हैं।

डिजाइन

oppo-k14x-review-in-hindi

डिजाइन की बात करें, तो यह फोन काफी खूबसूरत है और कम रेंज के बावजूद आपको प्रीमियम अहसास कराता है। फोन की बॉडी पॉलिकार्बोनेट से बनी है और ऊपर की तरफ प्लेन होने के साथ नीचे में आपको डायमंड कट डिजाइन दिखाई देगा, जो साधारण डिजाइन से हटकर थोड़ा अलग अहसास कराता है। हालांकि डायमंड डिजाइन सामने से देखने में पता नहीं चलता है, लेकिन जब उस पर रोशनी पड़ती है, तो दूर से ही दिखाई देता है।

डिजाइन में एक और बात जो हमें अच्छी लगी कि जहां आज कल स्लिम बनाने के चक्कर में ज्यादातर फोन का कैमरा ब्रैकेट ऊपर कर दिया जाता है, लेकिन इसमें आपको ऐसा नहीं मिलेगा। कैमरा ब्रैकेट बॉडी से बस थोड़ा-सा ऊपर है, ऐसे में आपको अच्छा लुक मिलता है। वहीं उसकी वजह से प्लेन सर्फेस पर रखने पर यह ज्यादा हिलता भी नहीं है।

रही बात वजन और आकार की तो बता दूं कि यह फोन 212 ग्राम वजनी है। ऐसे में भारी तो कहा जाएगा, लेकिन जिस तरह से भार को बैलेंस किया गया है उससे ज्यादा भारी होने का अहसास नहीं होता है। फिर भी यही कहूंगा कि यदि वजन 200 ग्राम से नीचे होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। वजन के साथ फोन की चौड़ाई भी थोड़ी कम होती तो हाथों में और बेहतर तरीके से बैठता। फिलहाल तो एक हाथ से आप आधी स्क्रीन का भी उपयोग नहीं कर पाएंगे।

oppo-k14x-review-in-hindi

इन थोड़ी कमियों के बावजूद यही कहूंगा कि डिजाइन अच्छा है और जो बात आपको सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी वह यह है कि इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक का सपोर्ट मिल जाता है जो कि आज के स्मार्टफोन से लगभग गायब होते जा रहे हैं। वहीं फोन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसे IP64 की रेटिंग के साथ पेश किया है, जो पिछले मॉडल ओपो K13x के IP65 के मुकाबले थोड़ा कम है। हालांकि एक बात जो डिजाइन में अच्छी लगी कि फोन का बैक पैनल थोड़ा शाइनी है लेकिन इसमें उंगलियों के निशान नहीं आ रहे थे।

डिस्प्ले

डिजाइन के बाद डिस्प्ले की बात करें, तो यहां आपको थोड़ा ज्यादा बदलाव देखने के मिलेगा। OPPO K14X में 6.75 इंच की पंच होल स्क्रीन दी गई है जो पुराने मॉडल के मुकाबले लगभग 2mm बड़ी है। वहीं इसका पीक डिस्प्ले भी ज्यादा है। 13एक्स में जहां 1000 नीट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं ओपो के14एक्स में 1125 नीट्स की पीक ब्राइटनेस है। हालांकि दोनों ही फोन में एलसीडी डिस्प्ले है। ऐसे में बहुत ज्यादा बदलाव तो नहीं कह सकते, लेकिन जो छोटे अपडेट हैं वह अच्छे हैं।

फोन यूज के दौरान मैंने बिल्कुल तेज धूप में इसका उपयोग किया और कह सकता हूं कि स्पष्ट व्यू देने में सक्षम था। स्क्रीन प्रोटेक्शन के बारे में कंपनी ने नहीं बताया है, लेकिन हमें जो फोन मिला था उसमें पहले से स्क्रीनगार्ड था जो मेन स्क्रीन को सुरक्षित रखता है। कुल मिलाकर कर कहें तो डिस्प्ले अच्छा है और अपने प्राइस के हिसाब से अच्छा कहा जाएगा। मगर एमोलेड डिस्प्ले होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। वहीं स्क्रीन के साइड में बेजल भी हैं और यही वजह है कि फोन की चौड़ाई थोड़ी बढ़ जाती है।

परफॉर्मेंस

OPPO K14X के डिजाइन और डिस्प्ले के बाद परफॉर्मेंस की बात करें तो वहां भी आपको अच्छा ही अनुभव मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें आपको 2.4 GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है जो Cortex A76 आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह प्रोसेसर 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना है और कंपनी ने Mali-G57 MC2 जीपीयू का उपयोग किया है।

टेस्ट के दौरान हमने इस पर ढेर सारे बेंचमार्क रन किए, गेमिंग की और कई ऐप्स का भी उपयोग किया। वैसे तो बेंचमार्क और गेमिंग यह फोन काफी अच्छा परफॉर्म कर रहा था, लेकिन कभी-कभी थोड़े लैग भी देखने को मिले। जैसे कभी-कभी ऐप ओपन होने में टाइम लेने लगता है या फिर टच के वक्त देर से रिस्पॉन्स करता है आदि। हालांकि यह कमी कभी-कभी ही मिली। ऐसे में बहुत पीछे नहीं कह सकते हैं। वहीं बेंचमार्क टेस्ट में फोन ने अच्छा परफॉर्म किया।

oppo-k14x-review-in-hindi

ओपो के14एक्स में अपने एनटूटू बेंचमार्क रन किया जहां यह डिवाइस 5,65,613 तक का स्कोर करने में सक्षम था। वहीं प्रोसेसर परफॉर्मेंस टेस्ट गीकबेंच के दौरान यह सिंगल कोर पर 772 और मल्टीकोर पर 1,869 तक का स्कोर करने में सक्षम रहा। प्राइस रेंज के हिसाब से इस फोन ने सबसे अच्छा स्कोर तो नहीं किया, लेकिन हमारे लिस्ट में टॉप 5 में जरूर था। सैमसंग गैलेक्सी एम17 और लावा जैसे कुछ फोन ही इससे आगे निकल पाए थे। हमने इस फोन में थ्रॉटलिंग टेस्ट भी किया जहां बर्नआउट बेंचमार्क पर यह फोन 61 प्रतिशत तक स्कोर कर पाया जो कि काफी अच्छा था। वहीं सीपीयू थ्रॉटलिंग में 88 प्रतिशत तक गया जो कि बहुत अच्छा कहा जा सकता है। ये बेंचमार्क सीपीयू पर अधिकतम भार देकर उसी क्षमता को मापते हैं और वहां यह फोन पास रहा।

oppo-k14x-review-in-hindi

इसी तरह गेमिंग टेस्ट की बात करें, तो हमने इस फोन पर दो टॉप गेम बीजीएमआई और कॉल ऑफ ड्यूटी खेली और वहां भी यह फोन संतोषजनक परफॉर्मेंस दे रहा था। 30 मिनट के कॉल ऑफड्यूटी गेम के दौरान यह फोन 57.8 एफपीएस तक गया। वहीं में इसमें 30 मिनट के बीजीएमआई गेम भी खेला जहां यह फोन 38 एफपीएस तक सपोर्ट कर पाया। वहीं अच्छी बात यह है कि इस दौरान हीटिंग 3 से 5 डिग्री तक ही बढ़ रहा था। वहीं दोनों गेम में बैटरी ड्रॉप 6 पर्सेंट का था। कुल मिलाकर, यही कहूंगा कि थोड़े बहुत कमियों को छोड़ दें तो यह फोन अच्छा परफॉर्म कर रहा था और आपको डेली उपयोग में कोई परेशानी नहीं होगी।

हार्डवेयर के बाद सॉफ्टवेयर की बात करें, तो यह फोन थोड़ा पीछे कहा जाएगा। कंपनी ने इसे ColorOS 15 पर पेश किया है जो Android 15 आधारित है। वहीं इसमें आपको 2 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है जो कि थोड़ा कम कहा जा सकता है।

कैमरा

OPPO K14X में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि मेन कैमरे के साथ एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है, जो कम रोशनी के दौरान भी आपको बेहतर तस्वीर देने में सक्षम है। वहीं इसका मोनोक्रोम लेंस का फायदा आपको पोर्ट्रेट इमेज और लो लाइट इमेज के दौरान मिलता है।

कैमरा क्वालिटी की बात करें, तो डेलाइट में यह फोन अच्छी इमेज क्लिक कर रहा था जिसमें डिटेलिंग भी थी। परंतु तेज रोशनी के दौरान कलर थोड़ा अलग ले रहा था। लाल को थोड़ा ज्यादा लाल या पीले कलर को थोड़ा ज्यादा पीला कर दे रहा था। वहीं अच्छी रोशनी के दौरान इसने कुछ अच्छे फोटो भी क्लिक किए जो नेचुरल दिख रहे थे। लो लाइट इमेज भी अच्छे थे लेकिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

रही बात सेल्फी की तो इस फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। 5 मेगापिक्सल के लिहाज से पिक्चर क्वालिटी हमें काफी अच्छी लगी।

बैटरी

ओपो के14एक्स को कंपनी ने 6500 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। इसके साथ ही आपको 45W का फास्ट चार्जिंग मिल जाता है। फोन में हमने जब चार्जिंग टेस्ट की तो इस फोन को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 1 घंटा 28 मिनट का समय लगा। हालांकि बैटरी परफॉर्मेंस टेस्ट पीसीमार्क इसमें नहीं चल पाया जिससे बैटरी बैकअप का सही अंदाजा हमें नहीं मिल पाया। परंतु 30 मिनट के यूट्यूब में 5 प्रतिशत और 30 मिनट के गेमिंग में 6 प्रतिशत का ड्रॉप था। इन रिजल्टस को देख कर कह सकते हैं कि बैटरी बैकअप अच्छा है और कंपनी ने इसे अच्छे ऑप्टिमाइज किया है।

कीमत

भारतीय बाजार में ओपो के14एक्स की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इसमें आपको 4GB की रैम मैमोरी के साथ 128GB की स्टोरेज मिलती है।

निष्कर्ष

प्राइस के लिहाज से स्पेसिफिकेशन देखें तो कह सकते हैं कि डिजाइन, डिस्प्ले और प्रोसेसर अच्छा है, लेकिन रैम थोड़ा कम है। यहां पर वैश्विक स्तर पर रैम के बढ़ते प्राइस का असर दिखने लगा है। रैम अगर 6GB होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। वहीं कैमरा भी साधारण है और बेहतर की आशा कर रहे थे। हां! परफॉर्मेंस में हमें कोई शिकायत नहीं मिली और हर जगह बेहतर रिजल्ट था। इसके साथ ही बैटरी बैकअप भी अच्छा है। कुल मिलाकर कहें, तो आज फोन के प्राइस जहां लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में OPPO K14X अच्छा विकल्प है। परंतु आप यदि इसका 6GB रैम वाला मॉडल लें तो ज्यादा अच्छा कहा जाएगा यह मॉडल 15,999 रुपये में उपलब्ध है। इस प्राइस रेंज में आप यदि कोई दूसरा फोन देखना चाहते हैं, तो Tecno Pova 7 और Moto G57 Power जैसे मॉडल देख सकते हैं। ये दोनों फोन स्पेक्स में काफी मजबूत नजर आते हैं।

The post OPPO K14X रिव्यू: स्टाइल में खूबसूरत, परफॉर्मेंस भी बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14x-review-in-hindi/feed/ 0
OPPO K14x 5G का सस्ता वैरियंट लॉन्च, ₹12,999 में मिलेगा 6500mAh बैटरी वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14x-5g-4gb-64gb-variant-launch-price-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14x-5g-4gb-64gb-variant-launch-price-india/#respond Tue, 10 Mar 2026 07:14:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191886 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Oppo ने पिछले महीने अपना OPPO K14x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब इस लोकप्रिय K-सीरीज स्मार्टफोन का नया स्टोरेज वैरियंट लॉन्च हुआ है। यह 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ सस्ते विकल्प के रूप में आया है। यानी अगर किसी को कम कीमत में दमदार 5जी डिवाइस चाहिए तो यह बढ़िया ऑप्शन […]

The post OPPO K14x 5G का सस्ता वैरियंट लॉन्च, ₹12,999 में मिलेगा 6500mAh बैटरी वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने पिछले महीने अपना OPPO K14x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब इस लोकप्रिय K-सीरीज स्मार्टफोन का नया स्टोरेज वैरियंट लॉन्च हुआ है। यह 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ सस्ते विकल्प के रूप में आया है। यानी अगर किसी को कम कीमत में दमदार 5जी डिवाइस चाहिए तो यह बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। आइए, आगे प्राइस फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

OPPO K14x 5G का नया 4GB + 64GB स्टोरेज वैरियंट भारत में 12,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफार्म Flipkart और OPPO के आधिकारिक ई-स्टोर पर सेल किया जा रहा है।

यह नया मॉडल पहले से मौजूद 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वैरियंट के साथ लाइनअप में शामिल हुआ है। लॉन्च ऑफर के तहत इस वैरियंट पर 750 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, साथ ही ग्राहकों को 3 महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मिलेगा। जिससे फोन खरीदना और आसान हो सकता है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन की बात करें तो नया OPPO K14x 5G वैरियंट पहले ही तरह स्टाइलिश लुक के साथ आता है। फोन को Icy Blue और Prism Violet जैसे आकर्षक रंगों में लिया जा सकता है।

खूबियों की बात करें तो OPPO K14x 5G फोन में 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनीमेशन स्मूद दिखाई देते हैं। साथ ही इसमें 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।

परफॉरमेंस के लिए OPPO K14x 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी के लिए अच्छा माना जाता है। फोन में ColorOS 15 दिया गया है, जो Android 15 पर आधारित है। इसमें 48 महीने तक Fluency Protection फीचर मिलता है, जिससे लंबे समय तक फोन की परफॉरमेंस स्मूद बनी रह सकती है।

OPPO K14x 5G की सबसे बड़ी खासियत बड़ी बैटरी है। इसमें 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे फोन को कम समय में जल्दी चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रख सकती है।

oppo-k14x-5g-first-sale-india-price-offers-availability

फोटोग्राफी के लिए OPPO K14x 5G फोन में 50MP का AI मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। यह सेटअप यूजर्स को क्लियर फोटो और नैचुरल पोर्ट्रेट शॉट्स लेने में मदद करता है। कैमरा सिस्टम में कई AI फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Reflection Remover, AI Best Shot और AI Unblur शामिल हैं। ये टूल्स फोटो को ऑटोमैटिक तरीके से बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देने के लिए OPPO ने भारत में 600 से ज्यादा अधिकृत सर्विस सेंटर उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही कंपनी क्वालिटी इश्यू के मामलों में 30 दिन की फ्री इंस्पेक्शन और रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी दे रही है। कंपनी का कहना है कि यह नेटवर्क यूजर्स को समय पर सहायता देने और ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।

OPPO K14x 5G का नया 4GB + 64GB वैरियंट आने से कम कीमत में ग्राहकों के लिए नया विकल्प सामने आया है। यदि आप इसे लेंगे तो निराश नहीं होंगे। क्योंकि इसकी बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, शानदार कैमरा और 5G सपोर्ट जैसे लेटेस्ट फीचर्स इसे इस सेगमेंट में आगे रखते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

The post OPPO K14x 5G का सस्ता वैरियंट लॉन्च, ₹12,999 में मिलेगा 6500mAh बैटरी वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14x-5g-4gb-64gb-variant-launch-price-india/feed/ 0
OPPO K14 5G लॉन्च से पहले OPPO K14x पर तगड़ा डिस्काउंट! सिर्फ 13,599 में खरीदने का मौका https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-oppo-k14x-buy-with-discount-before-oppo-k14-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-oppo-k14x-buy-with-discount-before-oppo-k14-india-launch/#respond Wed, 04 Mar 2026 05:41:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191482 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO K14xओपो ने अनाउंस कर दिया है कि वह आने वाली 9 मार्च को इंडिया में नया 5जी फोन OPPO K14 लॉन्च करने वाली है। इसी सीरीज में पिछले महीने फरवरी में OPPO K14x 5G फोन भारतीय बाजार में उतारा गया था। अब ओपो के14 इंडिया लॉन्च से पहले कंपनी ओपो के14एक्स पर डिस्काउंट ऑफर […]

The post OPPO K14 5G लॉन्च से पहले OPPO K14x पर तगड़ा डिस्काउंट! सिर्फ 13,599 में खरीदने का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO K14x

ओपो ने अनाउंस कर दिया है कि वह आने वाली 9 मार्च को इंडिया में नया 5जी फोन OPPO K14 लॉन्च करने वाली है। इसी सीरीज में पिछले महीने फरवरी में OPPO K14x 5G फोन भारतीय बाजार में उतारा गया था। अब ओपो के14 इंडिया लॉन्च से पहले कंपनी ओपो के14एक्स पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। यह छूट के साथ ही सस्ते ओपो 5जी फोन को 13,599 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

ओपो के14एक्स 5जी फोन 4GB RAM और 6GB RAM पर लॉन्च हुआ था और दोनों में 128GB स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स को क्रमश: 14,999 रुपये और 16,999 रुपये की कीमत पर लाया गया था जिसकी सेल कुछ ही दिनों पहले 16 फरवरी से शुरू हुई है। यह ओपो 5जी फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था और अब इसी प्लेटफॉर्म पर 1,400 रुपये की छूट दी जा सकती है।

OPPO K14x 5G फोन को Flipkart से 1400 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। डील में ओपो के14एक्स को 13,599 रुपये (14999-1400) में खरीदा जा सकता है। वहीं वाला 6जीबी रैम वाला फोन 15,599 में परचेज किया जा सकता है। कंपनी यह डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दे रही है जिसका फायदा क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड दोनों पर उठाया जा सकता है। HDFC, Kotak, BOB, ICICI, Axis और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर यह छूट मिलेगी।

अगर आप का खाता इन बैंक्स में नहीं है, तो निराश होने की कोई जरूरत नहीं। क्योंकि कंपनी यूपीआई व डिजिटल वॉलेट से पेमेंट करने वाले यूजर्स को भी छूट दे रही है। BHIM, GPay, Paytm, PhonePe, CRED, Supermoney और Freecharge से भुगतान करके फोन खरीदने वाले लोगों को भी डिस्काउंट मिलेगा। यह के14एक्स, ओपो का 5जी फोन 13,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

डिस्काउंट के साथ फोन खरीदने या ओपो के14एक्स 5जी फोन पर मिल रहे ऑफर की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

oppo-k14x-5g-first-sale-india-price-offers-availability

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओपो के14एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में Trinity Engine लगा है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करता है।

OPPO K14x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह नया ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद रखता है।

पावर बैकअप के लिए इस नए ओपो 5जी फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। यह ओपो रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह ओपो मोबाइल Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सहित OTG का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन अनलाकिंग और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

The post OPPO K14 5G लॉन्च से पहले OPPO K14x पर तगड़ा डिस्काउंट! सिर्फ 13,599 में खरीदने का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-oppo-k14x-buy-with-discount-before-oppo-k14-india-launch/feed/ 0
OPPO K14x 5G की पहली सेल लाइव, जानें कीमत, ऑफर्स और कहां से खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14x-5g-first-sale-india-price-offers-availability/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14x-5g-first-sale-india-price-offers-availability/#respond Mon, 16 Feb 2026 08:04:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190353 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO K14x 5G आज यानी 16 फरवरी 2026 से सेल हो रहा है। यह स्मार्टफोन Flipkart, ऑफलाइन स्टोर्स और OPPO India के आधिकारिक ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे पावर, परफॉरमेंस और स्मूद एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए सस्ते विकल्प के रूप में पेश किया है। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स और […]

The post OPPO K14x 5G की पहली सेल लाइव, जानें कीमत, ऑफर्स और कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO K14x 5G आज यानी 16 फरवरी 2026 से सेल हो रहा है। यह स्मार्टफोन Flipkart, ऑफलाइन स्टोर्स और OPPO India के आधिकारिक ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे पावर, परफॉरमेंस और स्मूद एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए सस्ते विकल्प के रूप में पेश किया है। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।

कीमत की बात करें तो OPPO K14x 5G का 4GB + 128GB वैरियंट 14,999 रुपये और 6GB + 128GB वैरियंट 16,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Icy Blue और Prism Violet रंगों में आता है। लॉन्च डे ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत क्रमशः 13,499 रुपये और 15,499 रुपये पड़ेगी। इसके अलावा तीन महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया जा रहा है।

OPPO K14x 5G India launch date 10 february confirmed

डिस्प्ले की बात करें तो OPPO K14x 5G में 6.75 इंच का HD+ पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिजाइन में मेटालिक डेको कैमरा मॉड्यूल, 8.61mm स्लिम प्रोफाइल और IP64 डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस तकनीक दी गई है।

परफॉरमेंस के लिए OPPO K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो ColorOS 15 के साथ काम करता है। यह बेहतर मल्टीटास्किंग, फास्ट ऐप लॉन्चिंग और बेहतर रीड-राइट स्पीड का दावा करता है। AI LinkBoost 3.0 टेक्नोलॉजी कनेक्टिविटी को ज्यादा स्टेबल और रिस्पॉन्सिव बनाती है। यह डिवाइस Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन है और Google Gemini इंटीग्रेशन के साथ AI Smart Image Matting 2.0 जैसी स्मार्ट सुविधाएं प्रदान करता है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO K14x 5G में 50MP AI कैमरा दिया गया है, जिसमें AI Eraser, AI Unblur, AI Best Shot और AI Portrait Retouching जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ Dual-View Video फीचर भी मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 5MP; f/2.2; FOV 77°; 3P लेंस लगा है।

OPPO K14x 5G फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 1,800 चार्ज साइकिल के बाद भी 80% से ज्यादा क्षमता बनाए रख सकती है। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और लगभग 23 मिनट में 30% तक चार्ज हो सकती है। साथ ही इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। बैटरी परफॉरमेंस के आंकड़ों के अनुसार यह 20.9 घंटे तक स्क्रीन-ऑफ कॉलिंग, 17.6 घंटे यूट्यूब प्लेबैक, 16.1 घंटे मैप्स नेविगेशन, 10.5 घंटे Free Fire गेमप्ले और 9.4 घंटे BGMI गेमप्ले का बैकअप दे सकती है।

OPPO K14x 5G लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग, स्मूद डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ मिड-बजट 5G सेगमेंट में अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है। यदि आप बड़ी बैटरी और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। ऐसी ही और टेक से जुड़े खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post OPPO K14x 5G की पहली सेल लाइव, जानें कीमत, ऑफर्स और कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14x-5g-first-sale-india-price-offers-availability/feed/ 0
15 हजार से कम का 5G फोन इंडिया में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 128GB मेमोरी के साथ आया OPPO K14x https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000-oppo-k14x-launch-in-india-with-6500mah-battery-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000-oppo-k14x-launch-in-india-with-6500mah-battery-know-price-and-specifications/#respond Tue, 10 Feb 2026 05:50:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190016 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO K14xबड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो आज इंडिया में बिल्कुल नया और ब्रांडेड स्मार्टफोन OPPO K14x लॉन्च हो गया है। यह 15 हजार से कम का फोन है जो 6500mAh Battery, 50MP Camera और MediaTek Dimensity 6300 जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। नए ओपो के14एक्स 5जी फोन में क्या दिया […]

The post 15 हजार से कम का 5G फोन इंडिया में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 128GB मेमोरी के साथ आया OPPO K14x first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO K14x

बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो आज इंडिया में बिल्कुल नया और ब्रांडेड स्मार्टफोन OPPO K14x लॉन्च हो गया है। यह 15 हजार से कम का फोन है जो 6500mAh Battery, 50MP Camera और MediaTek Dimensity 6300 जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। नए ओपो के14एक्स 5जी फोन में क्या दिया गया है और इसका रेट कितना है, यह सारी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

ओपो के14एक्स 5जी फोन को 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह नया ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद रखता है।

OPPO K14x 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो ColorOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में Trinity Engine लगा है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करता है।

पावर बैकअप के लिए 15 हजार का कम का ओपो 5जी फोन तगड़ी 6,500mAh बैटरी की ताकत से लैस होकर आया है। यह बड़ी बैटरी कई घंटों का बैकअप देती है जो एक पूरा दिन आराम से निकाल देती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए OPPO K14x को 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। ओपो के14एक्स 5जी Reverse charging भी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में यूजर्स को Dual-View Video मोड मिलता है जो व्लॉगिंग में काम आएगा।

OPPO K14x 5G फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सहित OTG का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन अनलाकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बताते चलें कि यह 5जी ओप्पो मोबाइल रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसकी ताकत को बढ़ाती है।

ओपो के14एक्स 5जी फोन इंडिया में 4GB RAM और 6GB RAM पर लॉन्च हुआ है। इन दोनों मॉडल्स में ग्राहकों को 128GB Storage मिलेगी। कीमत की बात करें तो फोन के 4जीबी+128जीबी वेरिएंट को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और 6जीबी+128जीबी वेरिएंट को 16,999 रुपये में लाया गया है। यह नया ओपो फोन शॉपिंग साइट​ फ्लिपकार्ट से Prism Violet और Icy Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

अगर आप 15 हजार से कम में बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो OPPO K14x 5G आपके काम आ सकता है। फोन की बड़ी स्क्रीन भी कंटेट देखने में मजा देगी। हालांकि इस मोबाइल में औसत परफॉर्मेंस ही मिलेगी क्योंकि सीपीयू ​पुराना है। वहीं इस प्राइस रेंज में आप बड़ी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Moto G57 Power को भी चेक कर सकते हैं।

The post 15 हजार से कम का 5G फोन इंडिया में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 128GB मेमोरी के साथ आया OPPO K14x first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000-oppo-k14x-launch-in-india-with-6500mah-battery-know-price-and-specifications/feed/ 0
OPPO K14 5G फोन भी होगा लॉन्च! OPPO K14x के बाद लेगा मार्केट में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-oppo-mobile-k14-listed-on-bluetooth-sig/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-oppo-mobile-k14-listed-on-bluetooth-sig/#respond Mon, 09 Feb 2026 02:56:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189921 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO K13 Turboओपो बता चुकी है कि वह भारत में अपनी ‘के सीरीज’ की नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आ रही है। इस सीरीज में 10 फरवरी को OPPO K14x 5G फोन इंडिया में लॉन्च होगा। लेकिन ओप्पो फैंस के लिए दोहरी खुशी सामने आई है। दरअसल कंपनी जहां सिर्फ ओपो के14एक्स के बारे में बता रही […]

The post OPPO K14 5G फोन भी होगा लॉन्च! OPPO K14x के बाद लेगा मार्केट में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
OPPO K13 Turbo

ओपो बता चुकी है कि वह भारत में अपनी ‘के सीरीज’ की नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आ रही है। इस सीरीज में 10 फरवरी को OPPO K14x 5G फोन इंडिया में लॉन्च होगा। लेकिन ओप्पो फैंस के लिए दोहरी खुशी सामने आई है। दरअसल कंपनी जहां सिर्फ ओपो के14एक्स के बारे में बता रही है। वहीं दूसरी ओर एक बिल्कुल नया OPPO K14 5G फोन भी ग्लोबल सर्टिफिकेशन साइट ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्ट हो गया है। यानी भारत में सिर्फ के14एक्स ही नहीं बल्कि ओपो के14 मोबाइल भी लॉन्च होगा।

OPPO K14 5G फोन को सर्टिफिकेशन्स साइट Bluetooth SIG पर लिस्ट कर दिया गया है। यहां अपकमिंग ओपो मोबाइल के14 को CPH2869 मॉडल नंबर केे साथ सर्टिफाइड किया गया है। इसी वेबसाइट पर लॉन्च होने वाला ओपो का फोन के14एक्स CPH2871 मॉडल नंबर के साथ मौजूद है। ओपो के14 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की अन्य डिटेल्स तो यहां सामने नहीं आई है लेकिन माना जा सकता है कि कंपनी बेहद जल्द इसे मार्केट में उतार देगी।

ओपो के13 बीते साल लॉन्च हुआ OPPO K13 5G फोन का सक्सेसर बनकर आएगा। अगर के13 पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 7,000mAh battery लगाई गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। OPPO K13 स्मार्टफोन 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। और फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है।

10 फरवरी को लॉन्च होने वाले OPPO K14x 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल 15 हजार की रेंज में आएगा जो Ice Blue और Prism Violet कलर में बिकेगा। इसे 6जीबी रैम पर लाया जाएगा जिसमें एक्सपेंडेबल रैम तकनीक भी मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6500mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही स्मार्टफोन 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

यह ओपो मोबाइल एडवांस कलरओएस 15 पर लॉन्च होगा जिसमें एआई फीचर्स भी मिलेंगे। ब्रांड का कहना है कि इस स्मार्टफोन में 48 महीने का लैगफ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। OPPO K14x को कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125निट्स ब्राइटनेस वाली पंच-होल स्क्रीन पर लेकर आ रही है। कंफर्म नहीं है लेकिन हो सकता है कि कंपनी इसे MediaTek प्रोसेसर पर लेकर आए। पुख्ता डिटेल्स तो 10 फरवरी को ही प्राप्त होगी।

OPPO K13x 5G फोन पर नजर डालें यह मोबाइल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड 360° Damage-Proof Armour बॉडी पर बना है जिसमें AM04 aluminum alloy फ्रेम का इस्तेमाल किया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। ओपो के13एक्स 5जी स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है।

OPPO K13x

पावर बैकअप के लिए इस 5जी ओपो मोबाइल में 6000mAh Battery लगाई गई है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के ​लिए OPPO K13x 5G फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे में 15 हजार से कम में खरीद सकते हैं।

OPPO K13 5G Price
Rs. 22,999
Go To Store
See All Prices

The post OPPO K14 5G फोन भी होगा लॉन्च! OPPO K14x के बाद लेगा मार्केट में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-oppo-mobile-k14-listed-on-bluetooth-sig/feed/ 0