
बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो आज इंडिया में बिल्कुल नया और ब्रांडेड स्मार्टफोन OPPO K14x लॉन्च हो गया है। यह 15 हजार से कम का फोन है जो 6500mAh Battery, 50MP Camera और MediaTek Dimensity 6300 जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। नए ओपो के14एक्स 5जी फोन में क्या दिया गया है और इसका रेट कितना है, यह सारी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
ओपो के14एक्स 5जी फोन को 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह नया ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद रखता है।
OPPO K14x 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो ColorOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में Trinity Engine लगा है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करता है।
पावर बैकअप के लिए 15 हजार का कम का ओपो 5जी फोन तगड़ी 6,500mAh बैटरी की ताकत से लैस होकर आया है। यह बड़ी बैटरी कई घंटों का बैकअप देती है जो एक पूरा दिन आराम से निकाल देती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए OPPO K14x को 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। ओपो के14एक्स 5जी Reverse charging भी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में यूजर्स को Dual-View Video मोड मिलता है जो व्लॉगिंग में काम आएगा।
OPPO K14x 5G फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सहित OTG का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन अनलाकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बताते चलें कि यह 5जी ओप्पो मोबाइल रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसकी ताकत को बढ़ाती है।
ओपो के14एक्स 5जी फोन इंडिया में 4GB RAM और 6GB RAM पर लॉन्च हुआ है। इन दोनों मॉडल्स में ग्राहकों को 128GB Storage मिलेगी। कीमत की बात करें तो फोन के 4जीबी+128जीबी वेरिएंट को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और 6जीबी+128जीबी वेरिएंट को 16,999 रुपये में लाया गया है। यह नया ओपो फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से Prism Violet और Icy Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।
अगर आप 15 हजार से कम में बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो OPPO K14x 5G आपके काम आ सकता है। फोन की बड़ी स्क्रीन भी कंटेट देखने में मजा देगी। हालांकि इस मोबाइल में औसत परफॉर्मेंस ही मिलेगी क्योंकि सीपीयू पुराना है। वहीं इस प्राइस रेंज में आप बड़ी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Moto G57 Power को भी चेक कर सकते हैं।















