
OPPO K14x 5G आज यानी 16 फरवरी 2026 से सेल हो रहा है। यह स्मार्टफोन Flipkart, ऑफलाइन स्टोर्स और OPPO India के आधिकारिक ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे पावर, परफॉरमेंस और स्मूद एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए सस्ते विकल्प के रूप में पेश किया है। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।
कीमत की बात करें तो OPPO K14x 5G का 4GB + 128GB वैरियंट 14,999 रुपये और 6GB + 128GB वैरियंट 16,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Icy Blue और Prism Violet रंगों में आता है। लॉन्च डे ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत क्रमशः 13,499 रुपये और 15,499 रुपये पड़ेगी। इसके अलावा तीन महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया जा रहा है।
डिस्प्ले की बात करें तो OPPO K14x 5G में 6.75 इंच का HD+ पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिजाइन में मेटालिक डेको कैमरा मॉड्यूल, 8.61mm स्लिम प्रोफाइल और IP64 डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस तकनीक दी गई है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो ColorOS 15 के साथ काम करता है। यह बेहतर मल्टीटास्किंग, फास्ट ऐप लॉन्चिंग और बेहतर रीड-राइट स्पीड का दावा करता है। AI LinkBoost 3.0 टेक्नोलॉजी कनेक्टिविटी को ज्यादा स्टेबल और रिस्पॉन्सिव बनाती है। यह डिवाइस Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन है और Google Gemini इंटीग्रेशन के साथ AI Smart Image Matting 2.0 जैसी स्मार्ट सुविधाएं प्रदान करता है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO K14x 5G में 50MP AI कैमरा दिया गया है, जिसमें AI Eraser, AI Unblur, AI Best Shot और AI Portrait Retouching जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ Dual-View Video फीचर भी मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 5MP; f/2.2; FOV 77°; 3P लेंस लगा है।
OPPO K14x 5G फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 1,800 चार्ज साइकिल के बाद भी 80% से ज्यादा क्षमता बनाए रख सकती है। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और लगभग 23 मिनट में 30% तक चार्ज हो सकती है। साथ ही इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। बैटरी परफॉरमेंस के आंकड़ों के अनुसार यह 20.9 घंटे तक स्क्रीन-ऑफ कॉलिंग, 17.6 घंटे यूट्यूब प्लेबैक, 16.1 घंटे मैप्स नेविगेशन, 10.5 घंटे Free Fire गेमप्ले और 9.4 घंटे BGMI गेमप्ले का बैकअप दे सकती है।
OPPO K14x 5G लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग, स्मूद डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ मिड-बजट 5G सेगमेंट में अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है। यदि आप बड़ी बैटरी और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। ऐसी ही और टेक से जुड़े खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।














